कोयंबटूर में छात्रा से गैंगरेप और ब्वॉयफ्रेंड की हत्या, तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक कॉलेज छात्रा के अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थवासी, कार्तिक और कालीस्वरन के रूप में हुई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET Paper Leak Protest: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के आंदोलन के बाद सरकार पर बढ़ा दबाव
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- Prayagraj Triple Murder: आधी रात का खूनी खेल! एक ही परिवार के 3 बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या, क्या पड़ोसी ने लिया पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला?
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के वेल्लाकिनारु इलाके में मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपियों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोयंबटूर पुलिस ने बताया कि पुलिस को कार्रवाई के दौरान आरोपियों के भागने की कोशिश में गोली चलानी पड़ी, जिसमें एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
घटना के अनुसार, कोयंबटूर के एक निजी कॉलेज की छात्रा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कार में थी, जब आरोपियों ने दोनों का अगवा कर लिया। इसके बाद छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया और ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी गई।
इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
भाजपा ने सोमवार शाम कोयंबटूर में विरोध प्रदर्शन किया और राज्य में पुलिसकर्मियों की भारी कमी का आरोप लगाते हुए राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।



