केकेआर में बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर फंसे शाहरूख खान, चारों ओर से उठ रही बायकॉट की मांग, साधु-संत भी विरोध में उतरे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरूख खान चारों तरफ से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को शामिल किया गया है। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बीच इस फैसले को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी शाहरूख पर निशाना साधा है। कई नेताओं ने भी इस पर आपत्ति ली है।

भाजपा विधायक करनैल सिंह का कहना है कि हमारे देश में बच्चों की प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन बॉलीवुड और बड़े अभिनेता जो खुद को हीरो कहते हैं, उनकी मानसिकता पर सवाल उठता है। जब हिंदुओं पर बांग्लादेश में अत्याचार हो रहे हैं, नरसंहार हो रहे हैं, तब ये लोग चुप रहते हैं, लेकिन अगर भारत में कोई छोटी सी बात होती है, तो तुरंत रिएक्ट करते हैं। करनैल सिंह ने कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि जिस देश में वो रहते हैं, उसी देश के लिए वफादारी निभाना सीखना चाहिए।

देवकीनंदन ठाकुर ने किया कड़ा विरोध

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि न हमें शाहरुख खान से मतलब है न उनके दूसरे पार्टनर से। हमें सिर्फ बांग्लादेशी खिलाड़ी से मतलब है। अगर इस देश में बांग्लादेशी क्रिकेटर खेलेगा, तो वो भूले नहीं कि इस देश में हिन्दू बहुसंख्यकों की वजह से वो हीरो बने हैं। जो लोग हीरो बना सकते हैं वो जीरो भी बना सकते हैं। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वहां मूवमेंट चल रहा है जो हिंदुत्व के खिलाफ है। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के संत देवेशाचार्य महाराज ने भी देवकीनंदन ठाकुर के बयान का सपोर्ट किया।

जीभ काटकर लाने पर एक लाख का इनाम

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आगरा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने शाहरुख खान को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि जो शाहरुख की जीभ काटकर लाएगा उसे एक लाख रुपये इनाम देंगे। मीरा राठौर ने शाहरुख खान के पोस्टर पर कालिख पोती और चप्पल मारकर अपना विरोध जताया। मीरा राठौर ने कहा कि कि बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाइयों को जला कर मार दिए गए और यह वहीं के लोगों को खरीद कर करके खिला रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।