एआई एक्शन सम्मेलन में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, फरवरी में करेंगे फ्रांस दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह 10-11 फरवरी को फ्रांस का दौरा करेंगे और पेरिस में आयोजित होने वाले एआई एक्शन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन की मेज़बानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों करेंगे। उन्होंने 30वें राजदूतों के सम्मेलन में इसकी जानकारी दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi New Zealand Visit 2026: प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड दौरे पर, Australia और Indonesia भी जाएंगे, व्यापार और निवेश पर रहेगा बड़ा फोकस
- नारी शक्ति को मिला संवैधानिक सम्मान: महिला आरक्षण कानून लागू, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया मजबूत भारत की पहचान
- प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, मोदी ने भारतीय उत्पाद खरीदने की अपील की
- प्रधानमंत्री मोदी की अनुपस्थिति पर अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया, कहा- देशहित में है उनकी जिम्मेदारी
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
- ग्लेशियर बचाओ, नदियों का भविष्य बचाओ: सोनम वांगचुक की प्रधानमंत्री मोदी को भावुक अपील
मैक्रों ने कहा, “यह सम्मेलन एआई के अंतरराष्ट्रीय विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा। हम सभी एआई ताकतों के साथ इसके नवाचार और नियमन पर चर्चा करना चाहते हैं।”
एआई सम्मेलन के मुख्य विषय:
- नवाचार और टैलेंट पर फोकस: सम्मेलन में एआई तकनीक के विकास और इसके उपयोग से जुड़े नए अवसरों पर विचार किया जाएगा।
- गलत सूचना और दुरुपयोग पर चर्चा: एआई के जरिए फैलने वाली गलत सूचनाओं और इसके दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर भी बात होगी।
- वैश्विक एआई नेतृत्व: सम्मेलन का उद्देश्य फ्रांस और यूरोप को एआई के वैश्विक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका में रखना है।
सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख देश:
अमेरिका, चीन, भारत, अरब देश और लगभग 90 अन्य देशों के प्रतिनिधियों को इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। इसमें राष्ट्राध्यक्षों, प्रमुख कंपनियों के सीईओ, शिक्षा और शोध क्षेत्र के प्रतिनिधियों, एनजीओ, कलाकारों और नागरिक समाज समूहों के सदस्य शामिल होंगे।
भारत की भूमिका:
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत को “एआई तकनीक में अहम देश” करार देते हुए इसकी वैश्विक भूमिका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत की क्षमता जीवन के हर क्षेत्र पर प्रभाव डालने में महत्वपूर्ण है।
यह सम्मेलन पेरिस के ग्रैंड पालाइस में आयोजित होगा।



