नई दिल्ली। पूर्व ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर केंद्र सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त कर दिया है। धोखाधड़ी के मामले में उन्हें पहले ही ट्रेनिंग से वापस बुला लिया गया था। पूजा पर गलत तरीके से ओबीसी और दिव्यांग कोटे का लाभ लेने का आरोप है। पूजा खेडकर पर यह कार्रवाई आईएएस (प्रोबेशन) नियम 1995 के तहत की गई है।
पूजा खेडकर पर ओबीसी आरक्षण और दिव्यांग कोटे का सहारा लेकर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा देने का आरोप है। उन्होंने इस संबंध में सभी कागजात फर्जी तरीके से बनवाए थे। पूजा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी से सिविल सेवा परीक्षा पास करने के आरोप में केस दर्ज किया था। संघ लोक सेवा आयोग ने 31 जुलाई को उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी थी और उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से वंचित कर दिया था।
पूजा ने सभी आरोपों से किया था इनकार
पूजा खेडकर ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में इन सभी आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि वे एम्स में अपनी चिकित्सीय जांच कराने की इच्छुक हैं, क्योंकि पुलिस ने दावा किया है कि उनका एक विकलांगता प्रमाण पत्र जाली और मनगढ़ंत हो सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्यप्रदेश में 32 आईएएस के तबादले, ग्वालियर और सतना के नगर निगम कमिश्नर बदले
- मध्यप्रदेश में 29 आईएएस अफसरों के तबादले, सीएम के सचिव आलोक सिंह हटाए गए, भोपाल और रीवा के कमिश्नर भी बदले
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- एमपी के 5 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, पी.नरहरि केंद्र सरकार में बने ज्वाइंट सेक्रेटरी
- मध्यप्रदेश में 26 आईएएस के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, प्रतिभा पाल को सागर और एमपीपीएससी की सचिव राखी सहाय को उमरिया की जिम्मेदारी, धार से भोपाल पहुंचे प्रियंक मिश्र
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त



