0:00
0:00 left
पीएम मोदी ने रोजगार मेला के तहत 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला के तहत 71,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह आयोजन देश के 45 स्थानों पर किया गया।

सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पाने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज देश के हज़ारों युवाओं के जीवन की नई शुरुआत हो रही है। उनका वर्षों का सपना और मेहनत अब साकार हो रही है। उन्होंने इसे कुवैत दौरे के बाद अपने पहले कार्यक्रम के रूप में देश के नौजवानों के साथ जुड़ने का सुखद संयोग बताया।
प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरी देने का अभियान चलाया जा रहा है। इन भर्तियों के तहत चयनित नए कर्मचारी गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्त होंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद



