👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- सयाजी होटल पर एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने कहा-लाइसेंस सस्पेंड, सील भी करेंगे
0:00 left
भारत-पाकिस्तान तनाव: पाकिस्तान का दावा – भारत अगले 24-36 घंटों में कर सकता है सैन्य कार्रवाई
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके ख़िलाफ अगले 24 से 36 घंटों के भीतर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। यह बयान पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने दिया है। उन्होंने यह जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर सोमवार सुबह करीब 3 बजे साझा की।

तरार ने वीडियो संदेश में कहा,
“पाकिस्तान के पास विश्वसनीय ख़ुफ़िया जानकारी है कि भारत, पहलगाम घटना में संलिप्तता के निराधार और मनगढ़ंत आरोपों को आधार बनाकर अगले 24-36 घंटों में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई करने का इरादा रखता है।”
उन्होंने कहा,पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस त्रासदी को गहराई से समझता है। हमने विश्व स्तर पर आतंकवाद के सभी रूपों की आलोचना की है।”
तरार ने यह भी चेतावनी दी कि भारत द्वारा की गई किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई का पाकिस्तान निश्चित और निर्णायक जवाब देगा।
इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत जल्द ही हमला कर सकता है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।



