नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री मंत्री नितिन गडकरी ने कार बनाने वाली कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे डीजल गाड़ियां बनाना बंद कर दें। गडकरी ने सीआईआई के एक कार्यक्रम में कहा कि अगर जल्द ही इनका निर्माण बंद नहीं किया गया तो वे इन गाड़ियों पर इतना टैक्स लगा देंगे कि इन्हें बेचना मुश्किल हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गडकरी ईंधन से होने वाले प्रदूषण और इसके आयात को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। गडकरी ने ये भी कहा कि मैं वित्त मंत्री से डीजल वाहनों पर 10 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी की मांग करूंगा। इससे पहले नितिन गड़करी ने अपनी कार का जिक्र करते हुए कहा था कि मेरी कार इथेनॉल से चलती है.,अगर आप पेट्रोल से इस कार की तुलना करेंगे तो 25 रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च पड़ता है, जबकि इथेनॉल से इससे भी कम पड़ता है। एक लीटर इथेनॉल पर 60 रुपये का खर्च आता है, जबकि पेट्रोल का रेट 120 से ऊपर है।
👉 यह भी पढ़ें:
- 21 साल बाद एमपी की सड़कों पर ‘सरकारी बस’, केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम यादव ने बदला ‘इतिहास’
- Nitin Gadkari on Ethanol Fuel: इथेनॉल को लेकर निजी हितों के आरोपों पर बोले गडकरी, कहा- ‘मेरे बेटों के बिजनेस में इसकी हिस्सेदारी बेहद कम’
- राज्यसभा में मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-एक्सप्रेस वे पर बिना कार रोके एआई काटेगा टोल, 1500 करोड़ का ईंधन बचेगा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा-मैं ब्राह्मण हूं, हमें आरक्षण नहीं मिला, यह भगवान का बहुत बड़ा उपकार
- नितिन गडकरी ने जबलपुर में किया मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, 60 हजार करोड़ की दी सौगात, टाइगर कॉरिडोर की घोषणा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने तुरंत छानबीन कर एक को धर धबोचा



