मेघालय कोयला खदान धमाका: मृतकों की संख्या बढ़कर 25, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में अवैध कोयला खदान में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू टीमों ने अभियान के दौरान खदान से चार और शव बरामद किए हैं। घटना को लेकर आज भी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- Qatar Blast News: कतर में भीषण धमाका, 13 लोगों की मौत में 12 भारतीय शामिल! आखिर रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में क्या हुआ?
- Qatar Gas Plant Explosion: रास लाफान में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता, क्या दुनिया के सबसे बड़े LNG हब पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
- Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, महिला की मौत, 26 मजदूर घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा विस्फोट?
- Mukundpur Blast: कुछ सेकंड में मलबा बना मकान, इलाके में मची चीख-पुकार
- पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर धमाका, बीएलए ने जाफर एक्सप्रेस को बनाया निशाना, 26 से अधिक लोगों की मौत
हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या 25 हो गई है। अब तक बरामद 25 शवों में से 17 की पहचान कर ली गई है और सभी क़ानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
इस घटना के संबंध में खलीहरियात पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो खदान मालिकों — फ़ॉर्मे चिरमांग और शमेही वार — को गिरफ़्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शेष पीड़ितों की तलाश और पहचान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास जारी हैं।



