👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
0:00 left
गोवा अग्निकांड में बड़ा कदम: थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स भारत प्रत्यर्पित, आज पहुंचेंगे देश
गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया है। दोनों आरोपियों को आज ही भारत लाया जाएगा। थाईलैंड में गिरफ्तारी के बाद इंटरपोल की मदद से उनकी प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी की गई।
लूथरा ब्रदर्स की भारत वापसी से गोवा अग्निकांड की जांच को आगे बढ़ाने में अहम मदद मिलने की उम्मीद है। यह हादसा 6 दिसंबर की रात हुआ था, जब अरपोरा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग की चपेट में कई लोग आ गए थे। इस दर्दनाक घटना में 5 पर्यटकों समेत कुल 25 लोगों की मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में मौजूद थे और घटना के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड फरार हो गए थे। अब उनके प्रत्यर्पण के बाद जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर अग्निकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच करेंगी।



