👉 यह भी पढ़ें:
- त्रिची से सिंगापुर जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 127 यात्रियों के बीच मची हलचल
- सयाजी होटल पर एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने कहा-लाइसेंस सस्पेंड, सील भी करेंगे
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- नगर निगम के नामांतरण घोटाले में दो कर्मचारी निलंबित, तीन बर्खास्त
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- मनोरंजन की दुनिया में आज बड़ा डिजिटल मोड़: ‘House of the Dragon’ Season 3 का फिनाले, OTT दर्शकों की नजर
0:00 left
बैंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: 38.60 करोड़ की कोकीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय यात्री गिरफ्तार
कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने 38.60 करोड़ रुपये मूल्य की 7.72 किलोग्राम कोकीन जब्त की है और इस मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है।
बेंगलुरु सीमा शुल्क ने आधिकारिक बयान में बताया कि 21 जनवरी 2026 को टर्मिनल-2 पर साओ पाउलो ब्राजील से आ रहे एक यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में कोकीन बरामद की गई।
सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार, आरोपी यात्री को मादक द्रव्य और मनोविकृत पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और अधिकारियों यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था।



