सावरकर पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर भड़के शिवसेना यूबीटी के नेता, चेहरे पर कालिख पोतने की दी धमकी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। वीर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी का विवाद अभी थमा नहीं है। कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल शिवसेना यूबीटी के एक नेता ने बुधवार को कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के चेहरे पर कालिख पोत देंगे।

यह बयान नासिक में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की शहर इकाई के उप प्रमुख बाला दराडे ने दिया है। एक मराठी न्यूज चैनल से बात करते हुए बाला दराडे ने हिंदुत्व विचारक सावरकर की जयंती के अवसर पर कहा कि हमें गर्व है कि हम स्वातंत्र्यवीर सावरकर की जन्मभूमि में रहते हैं। सावरकर के बारे में राहुल गांधी का बयान, जिसमें उन्होंने उन्हें माफीवीर कहा था अपमानजनक था। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। अगर राहुल गांधी नासिक आते हैं तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे। अगर हम ऐसा नहीं कर पाए तो हम उनके काफिले पर पथराव करेंगे।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस पार्टी एनसीपी–एसपी को मिलाकर बने गठबंधन महा विकास अघाड़ी और केंद्रीय स्तर पर बने विपक्षी गठबंधन इंडिया में सहयोगी दल है। इधर, नासिक के रहने वाले देवेंद्र भूटाडा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता की तरफ से सावरकर के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। बाला दराडे ने आगे कहा कि उन्हें एमवीए के लिए अपनी धमकी के परिणामों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सावरकर के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। महा विकास अघाड़ी का भविष्य चाहे जो भी हो, हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने पत्रकारों से कहा कि बाला दराडे के विचार उनके अपने हैं और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है।

कांग्रेस ने कहा-कुछ भी गलत नहीं

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दराडे की धमकी को कायरतापूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पिता स्वर्गीय राजीव गांधी और दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने भारत की एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कांग्रेस और उसका नेतृत्व ऐसी धमकियों से नहीं डरता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सावरकर के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों में ऐतिहासिक संदर्भ हैं। यहां तक कि (पत्रकार और लेखक) अरुण शौरी, जो वाजपेयी सरकार में मंत्री थे, ने सावरकर पर एक किताब लिखी है और उस किताब में अधिकांश संदर्भ वही हैं जो राहुल गांधी ने कहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।