0:00
0:00 left
विपक्षी उम्मीदवारों के खिलाफ पुलिस का इस्तेमाल कर रही सरकार’, राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर विपक्षी उम्मीदवारों के खिलाफ पुलिस तंत्र का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। संजय राउत ने राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को भी पद से हटाए जाने की मांग की। राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, महा विकास आघाडी के उम्मीदवारों पर हमले कर रही है, उन्हें धमकियां दे रही है और उन्हें डराने के लिए पुलिस दबाव का इस्तेमाल कर रही है क्योंकि उसे राज्य में चुनाव हार जाने का डर है।
राउत ने दावा किया कि नासिक के मालेगांव क्षेत्र में यूबीटी नेता अद्वय हिरे पर कथित तौर पर शिवसेना मंत्री एवं उम्मीदवार दादा भूसे के गुंडों ने हमला किया। राउत ने कहा, पुलिस ने अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। यह केवल मालेगांव बाह्य तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने हमला करने के लिए पुलिस तंत्र का इस्तेमाल किया है।’उन्होंने कहा कि यही वजह है कि विपक्ष ने आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को राज्य पुलिस महानिदेशक के पद से हटाने की मांग की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; सरकार ने देश में घोषित किया आपातकाल
- पेपर लीक पर सरकार का बड़ा कदम, कानून और सख्त करने की तैयारी
- CJP ने दी सरकार को चेतावनी, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर से धरने पर बैठ जाएंगे
- Lok Sabha में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक रोकने के लिए बिल, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा



