इस बार इंदौर की कौन सी विधानसभा के खाते में जाएगा भाजयुमो अध्यक्ष पद, राऊ को दो बार मिल चुका है मौका, क्या बाकी कार्यकर्ताओं का खत्म होगा इंतजार?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के इंदौर अध्यक्ष पद के लिए खींचतान चल रही है। दावेदार पैसे से लेकर पहुंच तक का जोर आजमा रहे हैं। ऐसा शायद पहली बार ही हुआ है कि पद के लिए महंगे गिफ्ट से लकर कई तरह के खर्चे उठाने की बात सामने आई है। ऐसे में आम कार्यकर्ता के मन में यह भी सवाल है कि इस बार क्या पार्टी उन्हें तवज्जो देगी या फिर बड़े नेताओं की मनमानी ही चलेगी।

भाजयुमो अध्यक्ष चुनाव में पैसा और पहुंच फैक्टर के अलावा इस बात की भी चर्चा हो रही है कि आखिर किस विधानसभा क्षेत्र का नंबर आने वाला है। पिछली दो बार से राऊ विधानसभा का ही नंबर आ रहा है। पहले मनस्वी पाटीदार और फिर सौगात मिश्रा। इस हिसाब से इस बार राऊ का नंबर आना मुश्किल है, लेकिन सवाल यह भी है कि इस घमासान में आखिर कौन विधायक अपने समर्थक को यह पद दिलाने में सफल हो पाता है।

👉 यह भी पढ़ें:

ब्राह्मण दावेदार को मिल सकती है निराशा

पिछली बार ब्राह्मण समाज से सौगात मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया था। अभी वर्तमान में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ब्राह्मण हैं। दावेदारों में ब्राह्मणों की संख्या भी कम नहीं है, लेकिन पार्टी में चर्चा है कि संगठन दो-दो पद एक ही जाति को देने पर राजी नहीं होगा। ऐसे में इस बार ब्राह्मण दावेदारों को निराश होना पड़ सकता है।

प्रदेश में एक नंबर से पांच पदाधिकारी

हाल ही में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की थी। इसमें सबसे ज्यादा पदाधिकारी विधानसभा एक से बने। तीन नंबर विधानसभा से एक पदाधिकारी और चार नम्बर से एक पदाधिकारी शामिल है। ऐसे में इंदौर अध्यक्ष पद शायद ही विधानसभा एक के खाते में जाए।

विधानसभावार इन नामों की चर्चा

वर्तमान में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें विधानसभा एक में अमित पालीवाल और सागर तिवारी के नाम शामिल हैं। दो नंबर विधानसभा से रोहित चौधरी, निक्की राय और अक्षत चौधरी का नाम है। तीन नंबर विधानसभा से आवेश राठौर का नाम है, जबकि चार नंबर से मयूरेश पिंगले, नयन दुबे और शुभेंद्र गौड़ के नामों की चर्चा है।

कई नामों पर चल रहा विवाद

वर्तमान में जिन नामों की चर्चा है, उनमें से कई को लेकर विवाद है। अमित पालीवाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। अक्षत चौधरी पहले ही विवादों में हैं, जिसकी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंच चुकी है। चौधरी पार्टी के नए धन्ना सेठ माने जाते हैं और आए दिन आयोजनों पर खूब पैसे लुटा रहे हैं। इन दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के खास माने जाने वाले जीतू जिराती के खेमे में जमा हो गए चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भी कोशिश की थी, लेकिन शिकायतों के बाद इससे बाहर रहे।

नाम भेजने में होगा जमकर खेला

भाजपा के सत्र बताते हैं कि जो ट्रेंड अभी चल रहा है, उसके हिसाब से इस बार स्थानीय स्तर पर नाम भेजने में भी जमकर खेला होगा। सारे दावेदार होर्डिंग से लेकर आयोजनों तक में जमकर पैसा लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ बड़े पदाधिकारियों के यात्रा और होटल के खर्चे उठाने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर नाम भेजने में कौन सा फैक्टर काम करेगा, कहा नहीं जा सकता।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।