सहकारिता विभाग की जांच में देवी अहिल्या संस्था के विमल अजमेरा और मनोज काला दोषी, अमानत में खयानत का मामला पाया गया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। देवी अहिल्या श्रमिक कामगार गृह निर्माण संस्था के निष्कासित अध्यक्ष विमल अजमेरा और उपाध्यक्ष मनोज काला के फर्जीवाड़े की जांच सहकारिता विभाग ने पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट उप आयुक्त, सहकारिता को सौंप दी गई है, जिसमें अजमेरा और काला को आईडीए द्वारा छोड़ी गई स्कीम 171 में डायमंड इन्फ्रा और रजत गृह निर्माण का पैसा गलत तरीके से भरने का दोषी पाया गया है। रिपोर्ट में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

उप अंकेक्षक आयसी वर्मा तथा सहकारी निरीक्षक संजय कुचनकर द्वारा जांच के बाद सौंपी रिपोर्ट में कहा गया है कि संस्था के निष्कासित अध्यक्ष विमल कुमार अजमेरा, उपाध्यक्ष मनोज काला तथा प्रबंधक अनिल महाडिक ने संस्था के सदस्यों की राशि का दुर्विनियोजन किया है। इसके कारण अमानत में खयानत करने संबंधी प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेकर यथेष्ठ कार्रवाई की जाए। जांच प्रतिवेदन में कहा गया है कि संस्था पदाधिकारियों का उपरोक्त कार्यवाही परस्पर विरोधाभासी होकर रजत गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर एवं डायमण्ड इन्फ्रास्ट्क्चर कंपनी लिमिटेड के भूमि स्वामियों को अप्रत्यक्ष रुप से लाभ पहुंचाए जाने की श्रेणी में आता है। जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर के भूतपूर्व अध्यक्ष विमल अजमेरा एवं संस्था उपाध्यक्ष मनोज काला द्वारा रजत गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर एवं डायमण्ड इन्फास्द्रक्चर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा अधिरोपित कुल राशि रुपये 6,64,561.00 का भुगतान देवी अहिल्या श्रमिक कामगार संस्था के खाते से किया गया है। अजमेरा और काला ने संस्था को आर्थिक क्षति पहुंचाते हुए उपरोक्त अवैधानिक भूमि क्रेताओं को सदोष लाभ पहुचाते हुएं उन्हे भूमि प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त किया। इसके साथ ही सदस्यों की जमा अमानत में खयानत करते हुए राशि का दुर्विनियोजन एवं दुरुपयोग किया है।

👉 यह भी पढ़ें:

डायमंड इन्फ्रा और रजत संस्था को पहुचाया लाभ

जांच में यह भी पाया गया है कि अजमेरा और काला ने देवी अहिल्या संस्था के खाते से राशि का भुगतान कर डायमंड इन्फ्रा और रजत गृह निर्माण संस्था को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाया है। संस्था पदाधिकारियों के इस कथन को ही नहीं माना गया है कि प्राधिकरण द्वारा योजना मुक्ति हेतु मांगी गई राशि जमा नहीं करने पर योजना व्यपगत नहीं होगी। जांच प्रतिवेदन में कहा गया है कि संस्था को चाहिए था कि वह योजना से भूमि मुक्त न हो इस हेतु प्राधिकरण को अपनी आपत्तियां वैधानिक रूप से प्रस्तुत करनी चाहिए थी। इसप्रकार संस्था पदाधिकारियों ने रजत गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर एवं डायमण्ड इन्फ्रास्ट्क्चर कंपनी लिमिटेड के भूमि स्वामियों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाया है।

संस्था के सदस्यों ने की थी लिखित शिकायत

इसके बाद संस्था के सदस्य गिरधारीलाल शर्मा और कपिल भारद्वाज ने संभागायुक्त, कलेक्टर, संयुक्त आयुक्त सहकारिता, सीईओ आईडीए, उपायुक्त सहकारिता और थाना प्रभारी एमआईजी को लिखित शिकायत की थी। इसके आधार पर सहकारिता विभाग ने जांच शुरू की थी। शिकायत में देवी अहिल्या संस्था के पूर्व अध्यक्ष विमल अजमेरा, उपाध्यक्ष मनोज काला और प्रबंधक अनिल महाडिक पर जो भी आरोप लगाए गए थे, वे सही पाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।