👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत
0:00 left
इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के पास धार जिले के पीथमपुर में क्रेन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है। क्रेन के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। यहां रेलवे ब्रिज का निर्माण चल रहा है।
-1761803582254.jpg)
बताया जा रहा है कि पीथमपुर सेक्टर 3 स्थित सागौर रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज पर गुरुवार को सुबह साढ़े 9 बजे के लगभग ब्रिज पर गार्डर चढ़ा रही दो क्रेन दोनों छोर से गार्डर उठा रही थी। इसी वक्त सागौर की ओर लगी एक क्रेन अचानक नीचे गिर गई, जिसके चलते रास्ते से गुजर रही एक लोडिंग टाटा मैजिक और एक पिक अप वाहन उसकी चपेट में आ गए। लोडिंग टाटा मैजिक के ऊपर भारीभरकम क्रेन गिरने से उसके चालक और एक अन्य युवक बुरी तरह से दब चुके हैं। बताया जा रहा है कि निर्माण काम के दौरान क्रेन अचानक असंतुलित हो गई। क्रेन का वजन इतना ज्यादा था कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही अधिकारी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत टीमों ने तुरंत बचाव काम शुरू किया।
धार के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि रेलवे पुल का निर्माण कार्य चल रहा था और काम में लगी एक क्रेन अचानक पलटकर वहां से गुजर रहे एक पिकअप ट्रक पर गिर गई। उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई। कुछ लोगों के क्रेन के नीचे फंसे होने की भी आशंका है।



