इंदौर। इस बार का विंध्य गौरव अवॉर्ड सीजन 4 का आयोजन इदौर में 18 जनवरी को होगा। इससे पहले के तीन सीजन के आयोजन मुंबई में हुए थे। स्नेहा इवेंट्स द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस सम्मान समारोह में बॉलीवुड के साथ पूरे देश से कलाकार, साहित्यकार, समाजसेवी और उद्योगपति बड़ी संख्या में जुटते हैं।
स्नेहा इवेंट्स के डायरेक्टर विष्णु मिश्रा ने बताया कि विंध्य गौरव अवार्ड इस बार मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में आयोजित होगा जो कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और औद्योगिक राजधानी है। उन्होंने बताया कि इस समारोह में कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, इंटरटेनमेंट, लोककला, साहित्य, संगीत के साथ प्रदेश के एक वरिष्ठ डायरेक्टर को प्रतिष्ठित अवार्ड दिया जाना है। इस आयोजन में धर्म, समाजसेवा, एनजीओ, शिक्षा संस्थान और भारतीय सेनाओं के चयनित व्यक्तियों के सम्मान के साथ उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विंध्य को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी
- 19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल
- करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई
- इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे
- आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?
- योजना 171 की 13 संस्थाओं का ऑडिट ही आधा-अधूरा, कई सारे केस, फिर कैसे लोगों को प्लॉट देने जा रहा आईडीए?
अटल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी
उन्होंने बताया कि इस वर्ष विंध्य गौरव अवॉर्ड सीजन 4 के साथ अटल लाइफ टाइम अचीवमेंट विंध्य रत्न अवॉर्ड की भी शुरुआत हो रही है। इसके चयन की प्रक्रिया आरंभ हो रही है। इसमें मरणोपरांत व्यक्ति के संपूर्ण जीवन काल का आकलन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान सही मायनों में विंध्य का सम्मान होगा।



