श्री गुरु सिंह सभा में नियुक्तियों को लेकर घमासान, अध्यक्ष और महासचिव में शुरू हुआ लेटर युद्ध, एक इस्तीफे से मचा बवाल

Date:

इंदौर। श्री गुरु सिंह सभा में हाल ही में बनी कुछ कमेटियों और नियुक्तियों को लेकर घमासान शुरू हो गया है। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरपाल सिंह भाटिया उर्फ मोनू भाटिया ने कुछ गुरुद्वारों में कमेटियों का गठन कर दिया। इसके साथ ही यूथ विंग के अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी। इसके बाद महासचिव प्रितपाल सिंह भाटिया ने इसमें कुछ संशोधन कर दिए। अब दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाकर इन नियुक्तियों को गलत ठहरा रहे हैं। इसी बीच खालसा पैनल से चुनाव लड़ चुके सतबीर सिंह छाबड़ा ने अपना इस्तीफा दे दिया।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब गुरु अमरदास हॉल में जॉब फेयर का आयोजन किया गया था। इसी में मोनू भाटिया ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सुदामानगर गुरुद्वारा तथा संत नगर गुरुद्वारा की कमेटी की महिला और पुरुष कमेटी गठित कर दी। इसके साथ ही इंदौर सिख यूथ विंग का अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया। इसके बाद महासचिव प्रितपाल सिंह भाटिया ने मोनू भाटिया की सूची में उलटफेर कर दिया। इस पर नाराज मोनू भाटिया ने प्रितपाल सिंह भाटिया को पत्र लिखा और उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया।

मोनू भाटिया ने अधिकार से बाहर बताया

अध्यक्ष मोनू भाटिया ने महासचिव प्रितपाल सिंह को पत्र लिखकर आपत्ति जताते हुए कहा कि श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष द्वारा सुदामा नगर एवं संत नगर गुरुद्वारा समितियों का गठन किया गया था। आपने अध्यक्ष की सहमति के बिना उक्त समितियों के आदेश में संशोधन किया है। इस संबंध में आपका स्पष्टीकरण आवश्यक है। मोनू ने पत्र में लिखा कि यह आपके अधिकार क्षेत्र के बाहर है। नियमों में स्पष्ट रूप से यह उल्लेखित नहीं है कि सेक्रेटरी अध्यक्ष की अनुमति के बिना स्वयं किसी समिति का गठन या संशोधन कर सकता है। अतः सेक्रेटरी के अधिकारों की सीमा में यह कार्य शामिल नहीं है। इसलिए, आपकी और से जारी किया गया यह पत्र, जिसमें मूल आदेश का संशोधन किया गया था, तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। साथ ही दोनों गुरुद्वाराओं की प्रबंध समितियों के प्रधानों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि मौजूदा समितियों में किसी भी नए सदस्य का नाम जोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महासचिव ने दिया मोनू भाटिया को जवाब

महासचिव प्रतिपाल सिंह भाटिया ने मोनू भाटिया के पत्र का जवाब देते हुए नियमों के हवाले से महासचिव के कार्यों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि नियम 33-ए में जिक्र है कि आम सभा की कार्यकारिणी सभा तथा उनकी जितनी भी बनाई हुई कमेटियां हों उनके काम पर दृष्टि रखे और सभा की उन्नति करना और पता लगने पर कोई भी आयोग्य काम होने से रोक देने का हुकुम देना और उसे कार्यकारिणी में पेश करना। इस बायलॉज के अनुसार यह अधिकार आपके पास भी नहीं है कि आप अकेले कोई समिति का गठन कर सकें। इन समितियों को गठित करने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति अति आवश्यक है। इसलिए आपसे निवेदन है कि कोई भी समितियां बनानी हो तो मुझे बताएं। मैं कार्यकारिणी सदस्यों को एजेंडा लिखकर कार्यकारिणी मीटिंग बुलउंगा जिसमें इसे विधिवत पास किया जाएगा। संगत ने मुझे श्री गुरु सिंघ सभा इन्दौर का सेक्रेटरी गुरुघर की और संगत की सेवा करने के लिए बनाया था मैं तो आपसी सहमति और सहयोग के हिसाब से मिलकर काम करने का प्रयास कर रहा था।

रजिस्टर घर पर रखने का भी किया जिक्र

महासचिव प्रितपाल सिंह भाटिया ने लिखा है कि नियमों के अनुसार सभा के सामान का ब्यौरा एक रजिस्टर में रखना और उसकी हिफाजत करना भी महासचिव का दायित्व है। इस हिसाब से श्री गुरु सिंध सभा इन्दौर का रजिस्टर और सभी दस्तावेज ऑफिस में ही होने चाहिए, लेकिन आपने आम सभा संबंधित सभी दस्तावेज एवं कार्यकारिणी का रजिस्टर अपने घर ले जाकर रखे हैं। इसकी सभा में रोज आवश्यकता पड़ती है, कृपा उक्त रजिस्टर को अति शीघ्र सभा के ऑफिस में जमा कराएं। महासचिव ने अंत में लिखा है कि अध्यक्ष कार्यकारिणी के सदस्यों के बिना अनुमति के समिति का गठन नहीं कर सकता है। इसलिए आपके द्वारा जारी किया गया पत्र जिसमें आपने समितियों का गठन किया था अमान्य माना जाएगा। साथ ही जो भी कमेटियों का गठन हुआ है वह अमान्य माना जाएगा।

सतबीर सिंह छाबड़ा ने लगाए कई आरोप

इसी घटनाक्रम में एक और घटनाक्रम तब जुड़ गया जब खालसा पैनल से चुनाव लड़ चुके सतबीर सिंह छाबड़ा ने अपना इस्तीफा दे दिया। मोनू भाटिया और प्रितपाल सिंह भाटिया को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपने सभी दायित्यों से त्यागपत्र देता हूं। निवेदन है कि हमें संगत ने जिस उद्देश्य से समाज में आपसी भाईचारे व समाज में एकता के लिए अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए हमें निर्वाचित कर पूरी पैनल को विजयी कर गुरु घर की सेवा के लिए भेजा गया था, लेकिन आपसी सांमजस्य न बैठने का खामियाजा श्री गुरु सिंघ सभा के हर सदस्य को भुगतना पड़ रहा है। आज समाज का हर व्यक्ति जिसने हमें चुना वह अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। प्रधान साहब व सचिव जी को आपसी सांमजस्य बैठाने की आवश्यकता है। हमें आप दोनों के बीच समन्वय न बैठने के कारण असहज महसूस हो रहा है। हम श्री गुरू सिंघ सभा कि साख के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके दोषी हम 17 सदस्य भी हैं, अगर हम सही बात मिलजुल के दोनों के सामने रख विचार करते तो शायद यह नौबत नहीं आती। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य बातें भी इस्तीफे में लिखी हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट आ रही स्लीपर बस में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही। यह वृद्धि दर RBI के 7.0% के अनुमान से कहीं बेहतर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश: ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

ओरछा में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

गायक अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार

कर्नल सोफिया मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी की छोटी EV e-Sky जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 310 किमी रेंज

सुजुकी ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 310 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है।

भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ ‘INS निपुण’, गहरे समुद्र में अभियानों को मिलेगी मजबूती

भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से टापू बना उमरी गांव, ग्रामीणों के रेस्क्यू में जुटी SDERF

पन्ना जिले में भारी बारिश के कारण उमरी गांव टापू बन गया। प्रशासन ने पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नेपाल बाढ़ संकट: भारत ने भेजी 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप, टनल रेस्क्यू टीम भी रवाना

नेपाल बाढ़ राहत के तहत भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप काठमांडू भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू टीम, बेली ब्रिज और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया

इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।

MP: राजा राम की नगरी से तय होगा BJP का सियासी एजेंडा, जेन-जी वोटर्स पर फोकस

ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिशन 2028 और जेन-जी वोटर्स को लेकर अहम रणनीतिक फैसले लिए गए हैं।

रूस से रिकॉर्ड कच्चे तेल की खरीद के बीच भारत ने ऐसे साधी अपनी ऊर्जा सुरक्षा

भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2026 में रूसी तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी पार कर गई।

‘नेता आया है या तुम्हारा बाप…’ CM जनसंवाद में अधिकारियों पर भड़कीं रीना मीणा

श्योपुर के रायपुरा में रीना मीणा जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों की कार्यशैली पर बुरी तरह भड़क गईं और खरी-खोटी सुनाई।

एक्सपोर्ट हब योजना में शामिल हुआ इंदौर, स्थानीय उत्पादों के निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

एक्सपोर्ट हब योजना के तहत इंदौर को अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र बनाया जाएगा, जिससे फार्मा और ऑटो सेक्टर के निर्यात को नई गति मिलेगी।

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की चेतावनी, खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की किसानों ने चेतावनी दी है। खरीद मूल्य 65 रुपये प्रति लीटर तय करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं।

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म का फर्जी मैसेज आए तो सावधान, इंदौर में अलर्ट जारी

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म के नाम पर 1500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इंदौर प्रशासन ने फर्जी संदेशों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।