केनरा बैंक में 2 करोड़ 56 लाख की धोखाधड़ी मामले में ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया केस, लक्ष्य इंजीनियरिंग की प्रोपराइटर नेहा तांबी, शाखा प्रबंधक एवं वकील पर एफआईआर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने केनरा बैंक शाखा नवलखा के साथ 02 करोड 56 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू ने मेसर्स लक्ष्य इक्विपमेंट एंड इंजीनियरिंग के प्रोपराइटर, बैंक के शाखा प्रबंधक एवं पैनल एडवोकेट को आरोपी बनाया है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार नेहा तांबी एवं मनीष तांबी द्वारा बैंक में लोन हेतु ऐसी संपत्ति बंधक रखी गई जो पूर्व में ही विक्रय की जा चुकी थीं। इसके माध्यम से कैनरा बैंक शाखा नवलखा को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर क्षति पहुंचाई। तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार झा द्वारा स्थल निरीक्षण की गलत रिपोर्ट दी गई इसमें संपत्ति को विवादरहित एवं औद्योगिक यूनिट को संचालित होना बताया गया।

ईओडब्ल्यू ने बताया कि बैंक के सर्च एडवोकेट विकास कुमार वर्मा द्वारा प्रस्तुत लीगल स्क्रूटनी रिपोर्ट में तथ्यों को छुपाते हुए उक्त संपत्ति को वैध एवं बंधक योग्य दर्शाया गया। लोन की राशि मेसर्स ब्लू चिप इक्विपमेंट एण्ड इंजीनियरिंग प्रा.लि. के खाते में स्थानांतरित की गई, जिसमें मनीष ताम्बी डायरेक्टर हैं। इस प्रकार फंड का डायवर्जन किया गया। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में नेहा तांबी मेसर्स लक्ष्य इक्युपमेंट एण्ड इंजिनियरिंग (प्रोपराइटर), मनीष ताम्बी पिता भूपेन्द्र ताम्बी (ग्यारंटर), पवन कुमार झा (तत्कालीन मुख्य प्रबंधक) और विकास कुमार वर्मा (पैनल एडवोकेट) को आरोपी बनाया है।

जांच में मिली भारी पैमाने पर गड़बड़ी

ईओडब्ल्यू ने जांच के दौरान पाया गया कि मेसर्स लक्ष्य इक्विपमेंट एण्ड इंजीनियरिंग की प्रोपराइटर नेहा ताम्बी पत्नी मनीष ताम्बी द्वारा विनिर्माण इकाई प्लॉट क्रमांक 311, इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर, पीथमपुर, जिला धार में शीट मेटल कार्यों के विनिर्माण हेतु गारंटर मनीष ताम्बी के साथ 03 अक्टूबर 2020 को केनरा बैंक, नवलखा शाखा में 170.00 लाख रुपये की ओ.सी.सी. लिमिट हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। उक्त ऋण के लिए नेहा ताम्बी एवं मनीष ताम्बी द्वारा संयुक्त नाम से फ्लैट क्रमांक 402, क्लासिक क्राउन, प्लॉट क्रमांक 5/2, ओल्ड पलासिया, इंदौर की रजिस्ट्री 29 नवंबर 2002 को कोलेटरल बंधक के रूप में प्रस्तुत की गई।

बैंक प्रबंधक और वकील की थी मिलीभगत

ऋण स्वीकृति के क्रम में केनरा बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार झा द्वारा संपत्ति एवं विनिर्माण इकाई का निरीक्षण कर 03 अक्टूबर 2020 को विजिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें संपत्ति विवादरहित एवं यूनिट संचालित होना दर्शाया गया। जांच में पाया गया कि केनरा बैंक के तत्कालीन पैनल अधिवक्ता विकास कुमार वर्मा द्वारा प्रस्तुत लीगल स्क्रूटनी रिपोर्ट में तथ्यों को छुपाते हुए उक्त संपत्ति को वैध एवं बंधक योग्य दर्शाया गया।

लोन के लिए सौंपी सीज फ्लैट की रजिस्ट्री

जिस फ्लैट को केनरा बैंक में कोलेटरल के रूप में बंधक बताया गया था, वह संपत्ति वर्ष 2007 में ही विक्रय की जा चुकी थी तथा उक्त संपत्ति पूर्व से बैंक ऑफ इंडिया, कंचन बाग शाखा में बंधक होकर एन.पी.ए. घोषित होने पर सीज की जा चुकी थी।

व्यावसायिक यूनिट भी फर्जी निकला

जांच में यह पाया गया कि व्यवसायिक यूनिट अस्तित्व में नहीं है तथा ओ.सी.सी. खाते से संदिग्ध लेन–देन कर ऋण राशि का डायवर्जन किया गया है। मेसर्स लक्ष्य इक्विपमेंट एण्ड इंजीनियरिंग के खाते से मेसर्स ब्लू चिप इक्विपमेंट एण्ड इंजीनियरिंग प्रा.लि. के खाते में राशि स्थानांतरित की गई, जिसमें मनीष ताम्बी डायरेक्टर हैं तथा दोनों फर्मों का व्यवसायिक पता समान पाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।