👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया
- कलेक्टर साहब प्राइवेट स्कूल तो अपना इंतजाम कर लेंगे, जरा आंगनबाड़ियों की तो हालत देखिए, जो आपके भरोसे बैठे हैं
- गोलू भिया सावन आ रहा है, लोग कह रहे हैं-भले ही सड़कें जाम कर देना, लेकिन होर्डिंग से शहर को बदरंग मत करना
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना को पुलिस ने उठाया, ड्रग नेटवर्क में नाम आने के बाद हो रही पूछताछ
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
0:00 left
इंदौर। इंदौर कलेक्टोरेट में मंगलवार को एक दंपत्ति 41 डिग्री तापमान में जमीन पर लोट लगाते पहुंचे। उनके प्लॉट पर किसी ने कब्जा कर रखा है। इससे परेशान दंपत्ति ने यह रास्ता अपनाया।
तेजाजी नगर के निवासी रामचरण बागवान ने बताया कि उनके प्लॉट पर दो साल से शेखर और गोलू नाम के युवकों ने जबरन कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी देते हैं। हमने पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आज अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाएंगे। दंपति की पीड़ा यह थी कि वे दो साल चक्कर काटकर परेशान हो गए हैं। अब गुहार का यही तरीका बचा है ताकि किसी तरह उन्हें न्याय मिल सके। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उन्हें समझाया कि वे अंदर जाए लेकिन इस तरीके से नहीं। इसके बाद वे मुश्किल माने और चलकर अंदर गए।
अफसरों ने दिया आश्वासन
दंपति जब कलेक्टोरेट के अंदर पहुंचे तो कलेक्टर आशीष सिंह नहीं थे। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों को शिकायत की। अधिकारियों ने बताया कि मामला पुलिस से संबंधित है, लेकिन पुलिस–प्रशासन द्वारा हरसंभव उनकी मदद की जाएगी। उन्हें गुरुवार तक का आश्वासन दिया। इसके बाद वे रवाना हुए।
टीआई ने कहा– युवकों से हो रही पूछताछ
तेजाजी नगर थाना टीआई आदित्य सिंघानिया ने बताया कि रामचरण बागवान दंपती का मामला मेरी जानकारी में है। उन्होंने इस मामले में कुछ समय पहले शिकायत की है। जिसकी जांच की जा रही है। इसमें कॉलोनाइजर और धमकाने वाले दोनों व्यक्तियों से भी पूछताछ कर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।



