मेट्रो पर चल रही राजनीति के बीच ताई ने महापौर को लिखी चिट्ठी, एमजी रोड की जगह सुभाष मार्ग से अंडर ग्राउंड ट्रैक बनाने का सुझाव

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर में मेट्रो के कमर्शियल रन को मंजूरी मिल चुकी है। इस बीच अंडर ग्राउंड ट्रैक को लेकर सियासत जारी है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहले ही अंडर ग्राउंड ट्रैक को लेकर अपनी टांग फंसा चुके हैं। मंत्री चाहते हैं कि एमजी रोड की बजाए कनाड़िया रोड से मेट्रो अंडरग्राउंड हो। अब पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महापौर पुष्य मित्र भार्गव को पत्र लिखकर मेट्रो के लिए एमजी रोड की बजाए सुभाष मार्ग का सुझाव दिया है। ताई ने यह पत्र अप्रैल महीने में लिखा था, जो अब सार्वजनिक हुआ है।

ताई ने पत्र में कहा है कि एमजी रोड पर सघन बस्ती और पुरातत्व महत्व के निर्माण हैं। वहां से मेट्रो ट्रेन भूमिगत होती है तो नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए इसे सुभाष मार्ग से ले जाना चाहिए। ताई ने यह सुझाव भी दिया है कि मेट्रो को पत्रकार कॉलोनी के आगे पलासिया से 56 दुकान, रेसकोर्स रोड, राजकुमार ब्रिज से वीआईपी रोड से आगे एरोड्रम तक ले जाया जा सकता है। ताई ने पत्र में यह भी लिखा था कि समय-समय पर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि ताई ने तीन साल पहले भी मेट्रो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था और राजवाड़ा के पास भूमिगत मेट्रो स्टेशन को लेकर आपत्ति ली थी। इसके बाद अफसरों ने मेट्रो के रुट में बदलाव करते हुए राजवाड़ा के बजाए मेट्रो का स्टेशन सदरबाजार के पुराने एसपी कार्यालय में परिवर्तित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।