नेता पुत्रों पर एक्शन में प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल, कहा-ऐसा न हो कि आपका बेटा भाषण देकर आ जाए, परिवार की बजाए पार्टी को बढ़ाएं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। नेता पुत्रों को लेकर पिछले काफी समय से चल रहे विवाद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पूरी नजर है। भोपाल में हुई बैठक में खंडेलवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आप अपने परिवार की बजाए पार्टी को आगे बढ़ाएं। ऐसा न हो कि आपका बेटा किसी बैठक में भाषण देकर चला आए।

बुधवार शाम करीब 7 बजे सभी जिलाध्यक्ष की सीएम हाउस में मीटिंग बुलाई गई। बैठक में तालमेल से काम करने और विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा और संगठन के सुझावों पर बिना देर अमल करने का कहा गया है।जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद सीएम हाउस में ही जिलों के प्रभारी मंत्रियों की उनके प्रभार के जिले के अध्यक्ष, जिला प्रभारी के साथ बैठक कराई गई। ये बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को मध्यप्रदेश में जो ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। वह आप सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की मेहनत और संगठन क्षमता से प्राप्त हो सकी है। भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने और मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जन–जन पहुंचाने में जुटें।

👉 यह भी पढ़ें:

परिवार की बजाए पार्टी को बढ़ाएं

प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में हेमंत खंडेलवाल ने नेता पुत्रों के विवादों पर रोक लगाने के लिए जिलाध्यक्षों को संदेश देते हुए कहा कि आप अपने परिवार को आगे बढ़ाने के बजाय पार्टी को आगे बढ़ाने पर ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कहीं ऐसा न हो कि पार्टी की बैठक में आपका बेटा भाषण देकर आ जाए। अपने स्थान पर आपके परिवार का कोई भी सदस्य पार्टी की बैठक में न जाए।

पार्टी पर अपना ईगो न हावी होने दें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर कार्यक्रम में अपने जिले में निवासरत प्रदेश, जिला और अन्य पदाधिकारियों को सम्मान के साथ आमंत्रित करें। आपके किसी पदाधिकारी से प्रतिस्पर्धा, प्रतिद्वंद्व और मतभेद हो सकते हैं लेकिन, अपने निजी ईगो को पार्टी में हावी न होने दें। जिस स्तर पर संगठन में जो नियुक्तियां होंगी, उन नियुक्तियों में समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। ताकी काम कर रहे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को यथायोग्य जिम्मेदारी मिल सके। पार्टी की बैठकों में समय का पालन करें। विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करें।

निजी काम लेकर प्रभारी मंत्री के पास न जाएं

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने जिला अध्यक्षों से कहा– आप लोग (जिलाध्यक्ष) प्रभारी मंत्री के पास ट्रांसफर, परिवारजनों की नियुक्ति और निजी काम लेकर न जाएं। आप जिले में संगठन विस्तार पर ध्यान दें। शिवप्रकाश ने जिला अध्यक्षों के तीन काम बताए हैं। उन्होंने कहा आपका पहला काम है कार्यकर्ता को सम्मान देकर सक्रिय करें। समन्वय बनाकर काम करें और कार्यकर्ता भ्रमित न हो इसकी चिंता करें।

नियुक्तियों में अपनों का मोह त्यागें

शिवप्रकाश ने जिला अध्यक्षों से कहा कि आप लोग निगम मंडलों और अन्य नियुक्तियों में अपनों को स्थापित कराने का मोह त्यागकर सीनियर कार्यकर्ताओं को सम्मान दें, विचार परिवार को महत्व दें। अपनों को मंत्री का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करने में समय बर्बाद न करें।

सिर्फ 7 जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया पर एक्टिव

प्रदेश के ⁠62 में से सिर्फ 7 जिला अध्यक्षों का एक्स पर सक्रिय होना बहुत ही हास्यासपद है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर जैसे बड़े महानगरों के जिला अध्यक्षों का सोशल मीडिया में निष्क्रिय होना गंभीर विषय है। फेसबुक पेज भी दो–दो दिन तक कोई पोस्ट नहीं होती। जब जिला अध्यक्ष निष्क्रिय होगा तो कार्यकर्ता को क्या संदेश जाएग<

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।