पुष्प विहार कॉलोनी के प्लॉट धारकों को फिर उलझाने की तैयारी, जिस संस्था के लेटर हेड पर आईडीए में लगी है आपत्ति, वह अस्तित्व में है ही नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा योजना क्रमांक 171 को लेकर बोर्ड बैठक में जो फैसला लिया गया है, उससे पुष्प विहार सहित कई कॉलोनियों को प्लॉट मिलने का इंतजार खत्म होने वाला है। आईडीए ने इसमें गृह निर्माण संस्थाओं की जमीनों को मुक्त रखने का फैसला लिया है, जिस पर पुष्प विहार कॉलोनी प्लॉट धारक समूह ने आपत्ति जताई है। विडंबना यह कि इस तरह की कोई संस्था अब अस्तित्व में है ही नहीं।

आईडीए में जिस पुष्प विहार कॉलोनी प्लॉट धारक समूह के लेटर हेड पर आपत्ति जताई है, उसमें मुख्य संरक्षक पीसी दीक्षित का नाम है, जिनका निधन हो चुका है। इसके लेटर हेड पर एमके चतुर्वेदी को संस्था का अध्यक्ष बताया गया है, जो करीब दो वर्ष पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। अब सवाल यह है कि पुष्प विहार कॉलोनी के प्लॉटधारकों के नाम पर आखिर कौन अपना हित साधना चाहता है। चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद महासचिव रहे एनके मिश्रा के अलावा फिलहाल कोई सक्रिय नजर नहीं आ रहा।

आखिर किसके हित में लगाई है आपत्ति

अस्तित्वहीन पुष्प विहार कॉलोनी प्लॉटधारक समूह के लेटर हेड पर प्राधिकरण अध्यक्ष और संभागायुक्त दीपक सिंह को दो पेज का पत्र सौंपा गया है। इसमें बोर्ड मीटिंग में लिए फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया है। इस समूह के कथित महासचिव एनके मिश्रा का दो टूक कहना है कि योजना 171 के लिए प्राधिकरण ने देय प्रतिफल की पूरी राशि संशोधित विधान की धारा 50 (ख) के तहत जमा करवा ली है, तो योजना ही स्वत: समाप्त हो गई और प्रदेश शासन के गजट नोटिफिकेशन में भी नियम 23 के तहत इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है। बावजूद इसके योजना को लटकाने के उद्देश्य से मोडिफिकेशन करने का विधि विरुद्ध और अव्यावहारिक निर्णय किया गया। इसकी मंजूरी शासन भी नहीं देगा, क्योंकि धारा 52 के तहत उन्हीं योजनाओं में मोडिफिकेशन के निर्देश देने की व्यवस्था है, जो वर्तमान में चल रही है।

पहले भी विवादों में रहे हैं मिश्रा

बताया जाता है कि अस्तित्वहीन संस्था के कथित महासचिव एनके मिश्रा पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं। कहा जाता है कि भूमाफियाओं और सहकारी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने के कारण ही उनकी पूर्व संस्था में ही विरोध होता रहा है। अभी जो आपत्ति आईडीए में उन्होंने लगाई है, उसको लेकर भी प्लॉट धारक भ्रमित हैं। प्लॉट धारकों की चिन्ता यह है कि अगर फिर से कहीं मामला उलझ गया तो वे कहीं के नहीं रहेंगे। असली प्लॉटधारक यह सोच रहे हैं कि आखिर मिश्राजी ने किसके हित में यह आपत्ति लगाई है।

आईडीए ने कोई गलत निर्णय नहीं लिया

सूत्र बताते हैं कि आईडीए ने नियमानुसार कोई गलत निर्णय नही लिया है। मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 17 फरवरी 2020 के अनुसार जहां अधोसंरचना विकास कार्य प्रारम्भ किया गया था और अधिनियम में संशोधन की तारीख को गणना करने पर 10 प्रतिशत तक व्यय उपगत किया गया है और भूमि स्वामी द्वारा स्कीम पर उपगत किए गए व्यय का विकास प्राधिकरण को प्रतिपूर्ति कर दी गई है तो जैसा कि विहित किया जाए योजना व्यपगत हो जाएगी। लेकिन, छह महीने से अनधिक समय में, विकास प्राधिकरण नवीन विकास योजना तैयार कर सकता है, जैसा कि विहित किया जाए। ऐसे समय तक संचालक, योजना क्षेत्र के सभी विकास कार्यों को प्रतिषिध करेंगे, जिससे कि स्कीम की व्यवहार्यता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।