सीहोर के व्यापारी की आत्महत्या पर सियासत जारी, राहुल गांधी ने भी की बच्चों से बात, परिजनों ने ईडी पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

भोपाल। सीहोर में कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी की आत्महत्या के मामले में सियासत जारी है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सीहोर पहुंचे। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से व्यापारी के बच्चों की मोबाइल पर बात कराई। इधर, परिजनों ने ईडी पर व्यापारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

उल्लेखनीय है कि व्यापारी के बच्चों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपनी गुल्लक भेंट की थी। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बाद व्यापारी के यहां ईडी का छापा पड़ा था। परिवार का कहना है कि मनोज परमार पर ईडी के अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें कांग्रेस नेताओं को गुल्लक भेंट करने की सजा दी जा रही थी।

राहुल गांधी ने मिलने आने का किया वादा

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य पार्टी नेताओं के साथ, राहुल गांधी से मनोज परमार के बच्चों की बातचीत करवाई गई। इस दौरान, मनोज परमार के बेटे जतिन ने राहुल गांधी से बताया कि उनके पिता पर ईडी अधिकारी भाजपा ज्वाइन करने का दबाव बना रहे थे। हालांकि मनोज परमार ने इसका विरोध किया, जिससे वह मानसिक तनाव का शिकार हो गए। राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घबराओ मत, मैं मिलने आऊंगा।

ईडी ने कहा- धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड था परमार

इस मामले पर ईडी ने कहा कि पांच दिसंबर को मनोज परमार के घर पर कानूनी प्रक्रिया के तहत सर्चिंग की गई थी। इसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए थे। ईडी के अनुसार, मनोज परमार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें बैंक धोखाधड़ी, बलात्कार और धमकियां देना शामिल हैं। ईडी ने यह भी बताया कि मनोज परमार मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जांच के दायरे में था। ईडी कहा कि मनोज परमार एक प्रमुख बैंक धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।