खजराना गणेश मंदिर के लिए भू माफिया दीपक मद्दा के चंगुल से मुक्त होगी हिना पैलेस, कलेक्टर ने सरकार को भेजा प्रतिवेदन

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। भू माफिया दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक जैन मद्दा जेल से बाहर आने के बाद शहर की कई विवादित कॉलोनियों के निपटारे में फिर से जुट गया है। वह खजराना क्षेत्र की सबसे ज्यादा विवादित कॉलोनी हिना पैलेस के प्लॉटों को निकालने की कोशिश कर रहा है। इधर, प्रशासन इस विवादित कॉलोनी को भूमाफियाओं के चंगुल से निकालकर इसका इस्तेमाल खजराना गणेश मंदिर के विस्तार में करना चाहता है। कलेक्टर ने इस संबंध में प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग को पत्र भी लिखा है।
कलेक्टर आशीष सिंह की कोशिश है कि ऐसी अधिकांश कॉलोनियों को भूमाफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया जाए। इसी के तहत वे हिना पैलेस कॉलोनी को मुक्त कराने की कोशिश कर रहे हैं। प्रमुख सचिव को भेजे अपने प्रतिवेदन में कलेक्टर ने ग्राम खजराना स्थित श्रीराम गृह निर्माण संस्था एवं अन्य खातेदारों की जमीन को नगर भूमि सीमा अधिनियम, 1976 के तहत धारा 20 की छूट का उल्लघंन करने से इसे शासकीय घोषित करने को कहा है। प्रतिवेदन में छूट निरस्त कर विमुक्त भूमि को शासकीय भूमि घोषित करने की बात भी कही गई है। कलेक्टर ने यह भी लिख है कि इस जमीन का इस्तेमाल खजराना गणेश मंदिर के विकास में किया जाएगा। कलेक्टर ने अपने पत्र में ग्राम खजराना तहसील जूनी इंदौर जिला इन्दौर स्थित भूमि सर्वे नम्बर 1019/2/1, 1020, 1023/1, 1024, 1030, 1031, 1033, 1034, 1040/2, 1035, 1043/1, 1043/3, 1048, 1049/2, 1051, 1094/1, 1094/2/2, 1038/3. 1019/2/2, 1059/1, 1040/1, 1015/1435/1, 1015/1435/2, 1036/1, 1036/3, 1037, 1038/1. 1063/2, 1067, 1069, 1070, 1071/1, 1072 रकबा 7.911 हेक्टेयर जमीन का जिक्र किया है।
प्रतिवेदन भेजने से पहले ली विधिक राय
प्रमुख सचिव को प्रतिवेदन भेजने से पहले कलेक्टर ने इस मामले में विधिक राय ली थी। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि ग्राम खजराना की प्रश्नगत भूमि श्रीरामगृह निर्माण सहकारी संस्था को विक्रय करने हेतु सहकारिता अधिनियम के प्रसार एवं कमजोर वर्गो के लाभ के उद्देश्य से सद्भाविक आधारों पर विमुक्ति प्रदान की गई थी। उक्त आदेशों से मिली सशर्त विमुक्ति के आधार पर श्रीराम गृह निर्माण सहकारी संस्था द्वारा सक्षम अधिकारी नगर भूमि सीमा के प्रकरण क्रमांक 4/ए-90/बी-19 (5)/88-89 में पारित आदेश दिनांक 17.04.1989 से नगर भूमि सीमा अधिनियम, 1976 की धारा 19 (5) अंतर्गत सशर्त विमुक्ति प्राप्त की गई है। इसकी प्रथम शर्त में स्पष्ट लिखा है कि तत्कालीन खातेदारों को अधिनियम की धारा 20 (1) क में दी गई विमुक्ति की शर्तें क्रेता श्रीराम गृह निर्माण सहकारी संस्था पर भी बंधनकारी है। समुचित अवसर एवं समय के बावजूद संस्था ने म.प्र. शासन राजस्व विभाग के उपर्युक्त आदेशों तथा सक्षम अधिकारी नगर भूमि सीमा के प्रकरण क्रमांक 4/ए-90/बी-19 (5)/88-89 में पारित आदेश दिनांक 17.04.1989 में उल्लेखित शर्तों का दुराशय पूर्वक व जानबूझ कर पालन नहीं किया है।
अवैध रूप से प्लॉट बेच रहा दीपक मद्दा
कलेक्टर ने अपने प्रतिवेदन में कहा है कि कुख्यात भू-माफिया दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक जैन उर्फ दीपक मद्दा पिता आनंदीलाल सिसोदिया व अन्य द्वारा शासन से विमुक्ति प्राप्त संस्था की भूमि को विमुक्ति आदेशों की शर्तों के विपरित संस्था से क्रय कर मात्र अवैध लाभ अर्जित करने के दुराशय से अवैध कालॉनी हिना पैलेस में सम्मिलित कर भूखण्ड के रूप में विक्रय करना आरंभ किया। इसके विरूद्ध संस्था की भूमियों को संस्था के सदस्यों को आवंटित न करते हुए अवैधानिक रूप से धोखाधड़ी एवं कूटरचना कर अवैध हिना पैलेस कॉलोनी में सम्मिलित करने संबंधी अपराध क्रमांक 0160/2021 अंतर्गत धारा 406, 420, 467, 468, 471 एवं 120बी भा०द०वि० तथा अपराध क्रमांक 0162/2021 अंतर्गत धारा 406, 420, 467, 468, 471 120बी भा०द०वि० मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 (सी) पंजीबद्ध किया गया है।
शर्तों का गंभीर उल्लंघन माना गया
प्रश्नगत भूमि एवं संस्था के संबंध में अभिलेखीय साक्ष्यों तथा कराई गई जांच से यह स्पष्ट होता है कि संस्था ने राज्य शासन द्वारा लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए प्रसारित किए गए विमुक्ति आदेश की शर्तों का गंभीर उल्लघंन किया है। संस्था ने प्रश्नगत भूमि के संबंध में विमुक्ति आदेश की शर्त क्रमांक 06 का स्पष्ट एवं गंभीर अल्लंघन पाऐ जाने से प्रश्नगत भूमि शासन के हित में वेष्ठित कर शासकीय घोषित किया जाना उचित है।
खजराना गणेश मंदिर के लिए होगा इस्तेमाल
कलेक्टर ने अपने प्रतिवेदन में कहा है कि अगर इसे शासकीय भूमि घोषित करने के प्रस्ताव को शासन स्वीकृति देता है, तब इस बेशकीमती भूमि का उपयोग राजस्व अभिलेखों में शासकीय दर्ज कर “खजराना गणेश मंदिर” के विस्तारीकरण में उपयोग किया जा सकता है। उपरोक्त समस्त विवेचनाओं के आधार पर शासनहित में वेष्ठित किए जाने की अनुशांसा संहित आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन सादर प्रेषित है।
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कार्रवाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने जब से कार्यभार संभाला है वे भूमाफियाओं के चंगुल से आम जनता को मुक्त कराने की कोशिश कर रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी सीएम की मंशा के अनुरूप कार्रवाई शुरू की है। इसी के तहत हिना पैलेस का प्रकरण शासन को भेजा गया है। इसके अलावा भी कलेक्टर सिंह शहर की कई अन्य कॉलोनियों को भूमाफियाओं से मुक्त कराने की कोशिश में लगे हैं।
सीएम का भी नाम बदनाम कर रहा मद्दा
भूमाफिया दीपक मद्दा जेल से बाहर आने के बाद अपने शातिर दिमाग से शहर की कई अवैध कॉलोनियों के मामले निपटाने में लग गया है। सूत्र बताते हैं कि अब तो वह सीएम के नाम का भी इस्तेमाल कर रहा है। कभी भोपाल तो कभी उज्जैन जाने का बोलकर वह लोगों को भ्रमित कर रहा है। वह खुलेआम कहता है कि उसे किसी का डर नहीं, सीएम से उसके अच्छे संबंध हैं। ऐसे में शासन को भी ऐसे भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है, ताकि किसी आम आदमी का
नुकसान न हो।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।

ATF की कीमतों में 5.46% की वृद्धि, हवाई किराए में बढ़ोतरी संभव

विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। ATF दर ₹121.28 प्रति लीटर हुई।

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी का आलोचकों को जवाब

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने आलोचकों को जवाब दिया। इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच असाधारण उपलब्धि बताया।

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव: नामांकन 16 सितंबर, मतदान 29 को

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान 29 सितंबर और परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 11 की मौत, कई घायल

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 11 लोगों की मौत। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। मुआवजे की घोषणा की गई।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह

कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए डेली कॉलेज से जगह मांगी। संघ के कार्यक्रम के बाद यह अनुरोध किया गया है।

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें से 47.7 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। छूटे हुए वोटर 30 सितंबर 2026 तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट आ रही स्लीपर बस में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही। यह वृद्धि दर RBI के 7.0% के अनुमान से कहीं बेहतर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश: ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

ओरछा में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

गायक अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार

कर्नल सोफिया मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी की छोटी EV e-Sky जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 310 किमी रेंज

सुजुकी ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 310 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है।

भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ ‘INS निपुण’, गहरे समुद्र में अभियानों को मिलेगी मजबूती

भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।