पार्षद कालरा के घर मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार, जब वीडियो देख लोग चीख-चीख कर बताने लगे आरोपियों के नाम तब जागी पुलिस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर हमला हुए करीब एक सप्ताह होने वाले हैं। इस घटना का वीडियो और ऑडियो देख जब पूरा शहर चीखने लगा तो पुलिस की नींद खुली। गुरुवार देर रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

वह भी ऐसा तब हुआ जब पार्षद कालरा बार-बार कह रहे हैं कि महापौर परिषद के सदस्य जीतू यादव ने उनके घर हमला कराया है। पार्षद कालरा और जीतू यादव के बीच बातचीत के वीडियो से भी यह साफ जाहिर होता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और सीएम डॉ.मोहन यादव से शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं होती तब सिंधी समाज को बाजार बंद करना पड़ता है। पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देना पड़ता है।

पिटने के लिए तैयार रहिए…

यह पहली बार नहीं कि जब इस तरह की घटनाओं में पुलिस का रवैया ढुलमुल रहता है। हाल ही में जब बजरंग दल वालों ने नगर निगम की टीम को पीट दिया था, तो निगम को एफआईआर दर्ज कराने में पसीने छूट गए थे। सुबह की मारपीट के बाद रात 9.30 बजे एफआईआर दर्ज हो पाई थी। इससे पहले जब डॉ.उमाशशि शर्मा महापौर थीं, तब सिटी इंजीनियर नरेंद्र सिंह तोमर को निगम परिसर में ही पीटा गया था और तब भी भारी मशक्कत के बाद एफआईआर दर्ज हो पाई थी। विडंबना यह कि जब नगर निगम, भाजपा पार्षद और निगम अधिकारियों के साथ ऐसा खुलेआम हो रहा है त ब आम जनता की हैसियत क्या है? ऐसी घटनाएं होती रहेंगी, पिटने के लिए तैयार रहिए।

जीतू यादव भी दिखा रहे दो नंबर की ताकत

इस घटना में खुलेआम आरोप झेल रहे महापौर परिषद के सदस्य भी दो नंबर की ताकत दिखाने में जुटे हैं। वे भी यादव समाज के लोगों के साथ मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। अब जबकि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वे भी आज दोपहर में कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी में है। जाहिर है भीड़ जुटेगी और शक्ति प्रदर्शन होगा।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान

पुलिस ने बुधवार रात को हमले में शामिल पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। उनमें से कुछ यादव के क्षेत्र में लगे होर्डिंगों में भी नजर आए थे। पुलिस ने वीडियो में पिंटू शिंदे, धन्ना राय, बंटी ठाकुर, नवीन शर्मा और अक्षय दुबे की पहचान की है।

मीडिया ने तो नाम तक बता दिए

भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर नाबालिग बेटे के कपड़े उतारने और परिवार की महिलाओं से गुंडागर्दी करने वाले में जीतू यादव के ही लोग बताए जा रहे हैं। वीडियो में दिखने वाले कुछ दिन पूर्व जीतू के क्षेत्र में लगे होर्डिंग में नजर आ रहे हैं। मीडिया ने भी इनकी पहचान बताई, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

पुलिस ने आरोपियों पर बढ़ाई धाराएं

पुलिस ने कालरा द्वारा प्रस्तुत वीडियो आदि के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कुछ धाराएं बढ़ाई हैं। पुलिस ने पाया है कि नाबालिग फरियादी के साथ किया गया यह कृत्य लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि. 2012 की धारा 7/8 एवं 11(V)/12 की परिधि में ता है। साथ ही नाबालिग फरियादी के साथ की गई अश्लील हरकत को मोबाइल से बनाकर अन्य लोगों को वायरल करने पर धारा 67, 67ए, 67बी आई.टी.एक्ट भी बढ़ाई गई है।

सांसद की भूमिका पर उठ रहे सवाल

इस पूरे मामले में सांसद शंकर लालवानी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब तक वे पार्षद कालरा के पक्ष में खुलकर नहीं आए और न ही इस घटना पर कोई बयान जारी किया है। यहां तक कि भाजपा कार्यालय में होते हुए भी सिंधी समाज के लोगों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात नहीं की। इसके बाद सिंधी समाज ने जब इस मामले के विरोध में बैठक बुलाई तो उसमें भी लालवानी गायब थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।