नगर निगम के करोड़पति एआरओ के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा, करोड़ों की संपत्तियों के दस्तावेज मिले, बेलदार से हुआ था प्रमोशन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। नगर निगम के एक और भ्रष्ट अधिकारी के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्लू) ने आज छापा मारा है। बेलदार से एआरओ बने नगर निगम के राजस्व अधिकारी राजेश परमार के घर और ऑफिस पर छापे की कार्रवाई के दौरान अनेक संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। अब तक एक बंगला, चार फ्लैट और दो प्लॉट के दस्तावेज बरामद हुए हैं। टीम अभी भी संपत्ति का सर्वेक्षण कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू की एक टीम इंदौर के बिजलपुर स्थित परमार के घर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से तलाशी ली। वहीं, दूसरी टीम उनके ऑफिस गई, जो बंद मिला। जांच अधिकारियों ने बताया कि परमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। ईओडब्ल्यू डीएसपी मधुर रीना गौड़ के अनुसार छानबीन के दौरान अब तक कई संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। हालांकि, अभी जांच जारी है, इसलिए संपत्तियों की सही कीमत नहीं बताई जा सकती, लेकिन यह राशि करोड़ों में होने की संभावना है।

👉 यह भी पढ़ें:

हाल ही में किया गया था निलंबित

नगर निगम में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि यहां बेलदार भी करोड़पति निकलते है। राजेश परमार ने भी बेलदार के रूप में ही निगम में नौकरी की शुरुआत की थी। बाद में प्रमोशन पाकर वह सहायक राजस्व अधिकारी बन गए। नगर निगम में नौकरी के दौरान उन्होंने अपने और परिवार के नाम पर कई घर, प्लॉट और अन्य संपत्तियां खरीदीं। इंदौर नगर निगम आयुक्त ने अनियमितताओं के चलते राजेश परमार को निलंबित कर दिया था। उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे।

पार्षद रुबिना खान ने निगमायुक्त से की थी शिकायत

वार्ड 39 की कांग्रेस पार्षद रुबिना खान ने 20 अक्टूबर 2024 को निगमायुक्त से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि परमार दरोगा पद पर थे, लेकिन उन्हें प्रभारी एआरओ बना दिया गया। उन्होंने जोन-19 में बेटरमेंट शुल्क की वसूली में गड़बड़ी कर भ्रष्टाचार किया। इसके अलावा, बिना अनुमति विदेश यात्रा करने का भी आरोप उन पर लगाया गया। रुबिना खान ने महापौर, आयुक्त और राजस्व समिति प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों को प्रमाणों के साथ शिकायत सौंपी थी। उन्होंने मांग की थी कि परमार को तत्काल बर्खास्त कर उनके कार्यकाल की गहन जांच कराई जाए। परमार पर बिना अनुमति विदेश यात्रा करने का भी आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।