कभी शिवराज को कोसने वाले दीपक जोशी…अब फिर भाजपा के गले पड़े

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मध्यप्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव से पहले रूठे नेताओं को मनाना, दूसरी पार्टी के दिग्गज नेताओं को अपने पाले में शामिल करना समझ आता है। अब जबकि दूर-दूर तक न विधानसभा चुनाव हैं और न लोकसभा-ऐसे में एक उपचुनाव में पार्टी से गद्दारी कर चुके दीपक जोशी जैसे नेता की घर वापसी भाजपा के किसी भी जमीनी नेता और कार्यकर्ता को नहीं पच रही है। ताज्जुब तो तब हुआ जब बुधनी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें गले लगाया। जैसे राम-भरत मिलाप हो रहा हो।

अब चर्चा यह है कि ऐसा करते वक्त क्या शिवराज यह भूल गए होंगे कि दीपक जोशी ने विधानसभा चुनाव में उन्हें किस तरह कोसा था। शायद ना शिवराज भूले होंगे और न स्वयं दीपक जोशी। सचमुच राजनीति का खेल निराला है। इसमें कोई किसी का सगा नहीं होता। जैसा मौका, वैसी चाल, वैसी बात। जब 2023 के चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने की गुंजाइश दिखी तो दीपक जोशी दौड़ लगाकर कांग्रेस में चले गए। तब रोए भी थे। कांग्रेस ने खातेगांव से टिकट भी दिया, लेकिन हार गए। तब से भाजपा में वापसी की जुगत भिड़ा रहे हैं।

यह वही दीपक जोशी हैं जिन्होंने कांग्रेस में जाने के बाद तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमले किए थे। लाडली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं की धज्जियां उड़ाई थी। यहां तक कह दिया था कि हो सकता है कि आने वाले समय में शिवराज सिंह चौहान लोगों को मंगल ग्रह पर सैर कराने की घोषणा कर दें। उस समय जोशीजी इतने उत्साह में थे कि अटल बिहारी वाजपेयी तक को नहीं छोड़ा था। शायद जोशीजी भूल गए होंगे लेकिन जनता और भाजपा कार्यकर्ता नहीं भूले हैं-आप ही ने कहा था कि कमलनाथ से गुजारिश की है कि शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी से चुनाव लड़वा दीजिए।

आपकी वापसी की कहानी आठ महीने पहले भी लगभग पक गई थी, लेकिन उस समय अचानक बात बिगड़ गई, क्योंकि भाजपा के कई नेताओं ने विरोध कर दिया था। आज भाजपा में शामिल होते हुए शायद आप यह भी भूल गए होंगे कि 3 नवंबर को ही बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आपने सभा की थी। जोशीजी आप बहुत महान हैं, जो बीती बातों को इतनी जल्दी भूल जाते हैं, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता और कई नेता आपको भूल ही नहीं पा रहे।

भाजपा में तो आपकी योग्यता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कार्यकर्ता कह रहे हैं कि अगर आप से पिता और पूर्व सीएम कैलाश जोशी का नाम हटा दिया जाए, तो बचता क्या है? आपने जो कुछ भी किया है उस पर विचार कीजिए और कोशिश कीजिए की दोबारा ऐसी गलती न हो पाए।

बड़े नेता तो चुप रह जाएंगे, लेकिन जमीनी नेता व कार्यकर्ता आपको बर्दाश्त नहीं करेंगे…और घर में रहकर भी आप घर-घाट तलाशते रह जाएंगे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।