👉 यह भी पढ़ें:
- गोलू भिया सावन आ रहा है, लोग कह रहे हैं-भले ही सड़कें जाम कर देना, लेकिन होर्डिंग से शहर को बदरंग मत करना
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना को पुलिस ने उठाया, ड्रग नेटवर्क में नाम आने के बाद हो रही पूछताछ
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
- एक साल से फरार सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त बिलोदिया के प्रमोशन की तैयारी, पदोन्नति अधिनियम का हो रहा खुला उल्लंघन
- डायमंड गृह निर्माण संस्था की जमीन को लेकर अब सहकारिता विभाग की जादूगरी शुरू, सेठिया और कूचनकर जमा रहे सारा खेल
0:00 left
इंदौर। वॉट्सएप ग्रुप पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना दो पटवारियों को काफी भारी पड़ा। मामला उजागर होने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जाता है कि तहसील राऊ के पटवारी चेतन उपाध्याय और सांवेर तहसील के पटवारी धर्मेंद्र गुप्ता ने किसी वॉट्सएप ग्रुप पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो दोनों पर कार्रवाई का फैसला लिया गया। दोनों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्लाय अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत की गई है। दोनों निलंबित पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।



