आईपीएस मीट में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव-परेशानी के समय भगवान नजर आती है पुलिस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। पुलिस का भरोसा समाज में अलग प्रकार का है। जब सारी सीमाएं बंद हो जाती हैं तो लोग पुलिस के पास जाते हैं। बीमारी में जैसे डॉक्टर भगवान की तरह है, वैसे ही परेशानी में पुलिस भगवान नजर आती है। पुलिसिंग डंडों से नहीं होती। हमें संवेदनशील भी होना होगा।

यह बात सीएम डॉ.मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आईपीएस मीट के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को कही। सीएम यादव ने कहा कि यह एक दूसरे के अनुभव साझा करने का सही मंच है। यह मीटिंग एक तरह से एक कार्यशाला है। एक साथ बैठकर एक तरह से प्रशिक्षण ही हो रहा है। यहां हम खुलकर अपनी बात रख सकते हैं। सच्चे अर्थों में मीट का मतलब है एक-दूसरे के नजदीक आना। यह अलग बात है जब हमारी सोच संकीर्ण हो जाती है तो हम प्रेम का अर्थ प्रेमी-प्रेमिका के बीच ही समझते हैं। वास्तव में प्रेम तो प्रकृति से लेकर सभी से किया जा सकता है।

👉 यह भी पढ़ें:

पुलिस सेवा के लोग 24 घंटे काम करते हैं

सीएम यादव ने कहा कि यह सच है कि सिविल सेवा के लोग काम करते हैं लेकिन पुलिस सेवा के लोग 24 घंटे काम करते हैं। यहां जांच और कार्रवाई भी तत्परता से होती है। आजकल इतनी तरह की चीजें आ रही हैं कि पुलिस का दायरा बढ़ गया है। कुछ संभालें तो लोग बुरा भी मान जाते हैं। मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।

पुलिस के लोगों से ज्यादा प्रेम

उन्होंने कहा कि कई बार लोग यह कहते हैं कि मेरा पुलिस वालों से ज्यादा प्रेम है और यह सही भी है। पुलिस के लोग बहुत काम करते हैं। इसलिए मैं पुलिस से प्रेम करता हूं। पुलिस को तुरंत एक्शन लेना होता है। तुलनात्मक रूप से पुलिस को ज्यादा काम करना पड़ता है। पुलिस को हर स्थिति में हालात को संभालना होता है।

पावर का सही उपयोग होना चाहिए

सीएम यादव ने कहा कि यह जो आपको पावर मिला है इसका सही उपयोग किया जाना चाहिए। दक्षता में संवेदनशीलता भी होना चाहिए। अच्छे काम करने के लिए मन स्थिति अच्छी होनी चाहिए और यह शक्ति अगर किसी के पास है तो वह आईपीएस अफसर के पास होती है। इस मौके पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।