चुघ ने फर्जी एनओसी पर बेच दी सी-21 बिजनेस पार्क की जमीन, पिंटू छाबड़ा ने इसी आधार पर ले ली अनुमति, आईडीए ने जांच बिठाई, फिर भी प्यार बरसा रहा निगम

Date:

इंदौर। तृष्णा गृह निर्माण संस्था की विवादित जमीन पर तने सी-21 बिजनेस पार्क की जमीन की रजिस्ट्री के लिए चुघ परिवार ने आईडीए की फर्जी एनओसी का इस्तेमाल किया। इसी फर्जी एनओसी के आधार पर जमीन का डायवर्शन हुआ और मॉल माफिया पिंटू छाबड़ा ने सी-21 बिजनेस पार्क का नक्शा तक पास करा लिया। आईडीए ने अब मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। ताज्जुब की बात यह है कि जिस पिंटू छाबड़ा की कंपनी पर आईडीए ने जांच बिठाई है, उसी की दूसरी कंपनी को नगर निगम देने जा रहा रीजनल पार्क का ठेका।

आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने बताया कि आईडीए की जिस एनओसी पर सी-21 बिजनेस पार्क की जमीन की सारी अनुमतियां ली गईं है, उसकी जानकारी आईडीए के रिकॉर्ड में नहीं है। वर्ष 1997, 1998 में जारी 1700 नंबर की एनओसी के आईडीए से जारी होने के प्रमाण नहीं मिले हैं। जांच में ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे इस बात की पुष्टि हो कि यह एनओसी आईडीए ने जारी की है। सीईओ अहिरवार ने बताया कि एक कमेटी बना दी है जो इस मामले की बारीकी से जांच करेगी। आईडीए अब उन विभागों को पत्र भी लिखेगा, जहां इस एनओसी को लगाकर अनुमतियां ली गई हैं।

जमीन की रजिस्ट्री में एनओसी का जिक्र

जिस 28/2 खसरे पर यह बिजनेस पार्क बना है, वह आईडीए की स्कीम 53 का हिस्सा है। यह जमीन तृष्णा गृह निर्माण से बेबीलोन इंफ्रस्टाक्चर ने खरीदी थी। इस जमीन की पांच रजिस्ट्री है। इसकी चार रजिस्ट्री पर आईडीए के 21 दिसंबर 1998 के पत्र क्रमांक 1700 का जिक्र किया गया है। इस पत्र में कहा गया है कि यह जमीन आईडीए के किसी योजना में नहीं है। इसी तरह एक रजिस्ट्री में 20 अक्टूबर 2005 के आईडीए के पत्र क्रमांक 6864 का जिक्र किया गया है, जिसमें उल्लेख है कि यह जमीन आईडीए के किसी स्कीम में नहीं है। इनमें से कोई भी एनओसी आईडीए के रिकॉर्ड में नहीं है।

चुघ ब्रदर्स ने किया जमकर फर्जीवाड़ा

जिस जमीन पर पिंटू छाबड़ा ने सी 21 बिजनेस पार्क बनाया है, वह पांच कृषि भूमि का टुकड़ा है। यह सारी रजिस्ट्री बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर, गुड़गांव हरियाणा के जीएम आलोक भंडारी के नाम हुई है। रजिस्ट्री चुघ परिवार ने की है और इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि यह कृषि भूमि है जो तृष्णा गृह निर्माण संस्था से खरीदी गई है। सभी रजिस्ट्रियां वर्ष 2007 में हुई हैं। रजिस्ट्री करने वालों में मोहनलाल चुघ, चुघ हाउसिंग डेवलपर्स , नीतेश कुमार पिता मोहनलाल चुघ, चुघ की ही कंपनी शिवम बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, रीना देवी पति मोहनलाल चुघ, के नाम हैं। सारी जमीन आलोक भंडारी, जीएम बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्लाट नंबर 124 सेक्टर 44, गुड़गांव, हरियाणा को बेची गई। और सबके सेल डीड पर राजेश पिता चंपालाल सिद्ध के साइन हैं।

26 लाख 74 हजार में खरीदी, 11 करोड़ में बेची

चुघ ने गृह निर्माण संस्था की यह जमीन 26 लाख 74 हजार में खरीदकर करीब 11 करोड़ में बेबीलोन को बेच दी। अब जरा अनुमान लगाइए की कितना गुना फायदा हो गया। इसके बाद भी कोई भी जांच एजेंसी या विभाग नहीं जगा, जबकि गृह निर्माण संस्था की जमीन को बिना लाभ-हानि के बेचा जाता है। चुघ साहब जमीन के इतने बड़े जादूगर हैं कि हाल ही में एक कॉलोनी के मामले में ईओडब्ल्यू ने उन पर केस भी दर्ज किया है।

राजस्व विभाग ने कैसे किया डायवर्शन?

चुघ ब्रदर्स ने न केवल सारी रजिस्ट्री में फर्जी एनओसी लगा दी, बल्कि इन्ही फर्जी एनओसी के माध्यम से जमीन का डायवर्शन भी करा लिया गया। अब यह भी जांच का विषय है कि कलेक्टर कार्यालय में बैठे उस समय के तत्कालीन राजस्व अधिकारियों ने इस फर्जी एनओसी पर डायवर्शन कैसे कर दिया। जबकि उस समय आईडीए द्वारा एसडीओ से इस जमीन को लेकर पत्र व्यवहार भी चल रहा था। अब जब गृह मंत्रालय के निर्देश पर सभी विभाग जांच जुट गए हैं तो कलेक्टर को भी यह जांच करानी चाहिए कि आखिर फर्जी एनओसी के आधार पर डायवर्शन कैसे हो गया?

फर्जीवाड़ा करने वाले को रीजनल पार्क का टेंडर

जिस बिल्डिंग को पूरे फर्जीवाड़े से तैयार किया गया है और जिसके कर्ताधर्ता जमीनों के जादूगर हैं, उन्हीं की कंपनी को नगर निगम रीजनल पार्क का टेंडर देने जा रहा है। ताज्जुब तो तब होता है कि इतना फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद भी नगर निगम सी-21 बिजनेस पार्क पर ताला लगाने की बजाए, उसी फर्जी बिल्डिंग में स्थित कंपनी को रीजनल पार्क 27 साल के लिए सौंपने जा रहा है। महापौरजी, क्या आप तक इस कंपनी के फर्जीवाड़े की जानकारी नहीं पहुंची? जिस कंपनी के मालिक फर्जीवाड़े से पूरे शहर में मॉल और होटल खड़ा कर सकते हैं, उनसे आप रीजनल पार्क को कैसे बचाओगे?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

रेलवे का बड़ा तोहफा: 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी, गोरखपुर-दिल्ली रूट भी शामिल

रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। इसमें गोरखपुर-दिल्ली समेत कई प्रमुख रूट शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्ला मारा गया। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई की।

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से विवाद

समय रैना विवाद ने तूल पकड़ लिया है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणियों पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका, टखने की चोट के कारण 2026 सीजन और एशियन गेम्स से बाहर

स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। टखने में लिगामेंट टीयर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।

राहुल गांधी 12 सितंबर को आएंगे इंदौर, नेहरू स्टेडियम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

राहुल गांधी का इंदौर दौरा 12 सितंबर को तय हुआ है। वह नेहरू स्टेडियम में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत युवाओं से संवाद करेंगे।

नेपाल बाढ़: भारत ने IAF विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री, लापता भारतीयों की तलाश तेज

नेपाल में भीषण आपदा के बीच भारत ने नेपाल बाढ़ राहत सामग्री की पहली खेप काठमांडू भेजी है। भारतीय वायुसेना और बचाव दल मिशन में जुटे हैं।

मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले से चंचल शेखर और अंशुमन यादव को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग, 30 स्कूली बच्चे खंडवा में बीमार

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग की घटना से खंडवा स्टेशन पर हलचल मच गई, जब पैंट्री कार का खाना खाने से 30 स्कूली बच्चे बीमार हो गए।

गंगाजल विवाद: राहुल गांधी ने दलित विरोधी मानसिकता पर साधा निशाना

गंगाजल विवाद पर राहुल गांधी ने भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता पर प्रहार किया। शुद्धिकरण को संविधान विरुद्ध बताया।

सोने की कीमतों में 800 रुपये तक की गिरावट, बाजार में सुस्ती

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली में ₹800 की कमी। जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर।

चंद्रा-अंबानी विवाद: कांच के घर में बैठ पत्थर उछालने की कोशिश

सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर गलत नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया। रिलायंस ने आरोपों को निराधार बताया।

MP में कमजोर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नेपाल बाढ़ में 84 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, खोज अभियान जारी

नेपाल बाढ़ में भारतीयों की सुरक्षित वापसी के तहत 84 भारतीय नागरिकों को नेपाल से सुरक्षित निकाला गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता और एससीओ शिखर सम्मेलन पर ध्यान केंद्रित होगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद की पहल की

नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार की पहल। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन के विशेष कदम।

कटनी: निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित। धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप।

24 घंटे में सिकल सेल जाँच, इंदौर के MGM अस्पताल को केंद्र की मदद

सिकल सेल जाँच के लिए इंदौर के MGM में नई सुविधा शुरू। नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग जन्म के 24 घंटे के भीतर होगी।

विदेशी सोना तस्करी: डीआरआई की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंची

विदेशी सोना तस्करी की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंच गई है। डीआरआई ने प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन नवंबर तक जारी

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन नवंबर तक जारी। यात्रियों की सुविधा के लिए अवधि बढ़ाई गई।

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।