दमोह में दर्दनाक हादसा, महादेव घाट पर पुल पार करते समय नदी में गिरी बोलेरो, आठ लोगों की मौत

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसा की खबर आ रही है। बताया जाता है कि बनवार मार्ग पर सिमरी के समीप ये हादसा हुआ। महादेव घाट के पुल पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई, जिससे सात लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि पुल से गिरते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और सभी घायलों को दमोह के जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बोलेरे के चारों पहिए ऊपर हो गए तथा सवारियां उसी के नीचे दब गईं। हादसे में लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने वाहन को पलटते देखा तो तुरंत घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताया जाता है कि दो वाहनों में करीब 25 लोग सवार थे। एक वाहन आगे चल रहा था, दूसरा वाहन पीछे चल रहा था। पीछेवाला वाहन ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। महादेव घाट की समीप एक मोड़ पर रेलिंग नहीं है। सभी लोग बांदकपुर से दर्शन करके वापस अपने घर कटंगी पौड़ी लौट रहे थे। जब ड्राइवर मोड़ पर गाड़ी मोड़ रहा था, तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई एवं टूटी रेलिंग से नीचे जा गिरी। मृतकों में 2 बच्चियां और चार महिलाएं भी हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के केतन अग्रवाल की उसकी मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में केतन की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमेल भेजा है। इसमें उन्होंने अपने बेटे की हत्या से टूटे परिवार का दर्द बयां करते हुए मामले में जल्द और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।