राजनीति से अलग…देपालपुर में इन दिनों ‘राम-लक्ष्मण’ की जोड़ी की तरह चर्चा में हैं मनोज पटेल-रवि पटेल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। राजनीति में अक्सर नेताओं की निजी जिंदगी को नजरअंदाज कर दिया जाता है। हां, बड़े नेताओं की जिंदगी की खबरें जरूर बाहर आती हैं। उनकी निजी जिंदगी में झांकने की कोशिश भी होती, लेकिन सामान्य नेताओं पर लोग कम ही ध्यान देते हैं। आजकल देपालपुर क्षेत्र में विधायक मनोज पटेल की खूब चर्चा है, लेकिन राजनीति से इसका कोई लेनादेना नहीं है। न तो उन्होंने किसी मंत्री का पोस्टर जलाया है और न ही किसी अधिकारी को चमकाया है, यह निहायत ही उनका निजी मामला है, लेकिन चर्चा है तो चर्चा होनी भी चाहिए।

भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनोज पटेल को पिछले कुछ समय से काफी कम सक्रिय देखा है। कभी दिखे भी तो चेहरे पर चिन्ता की लकीरें दिखीं। करीब चार–पांच माह के बाद अब उनके चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। इस खुशी का कारण अपने छोटे भाई रवि पटेल को मौत के मुंह से निकाल लाना है। दरअसल मनोज पटेल के छोटे भाई रवि पटेल को पांच–छह माह पहले ज्वाइंडिस हुआ था। इलाज के दौरान पता चला कि उनका लीवर पूरी तरह डैमेज हो चुका है। डॉक्टरों ने कहा कि अगर लीवर ट्रांसप्लांट नहीं हुआ तो जान बचाना मुश्किल है। रवि पटेल की पत्नी लीवर देने को राजी हो गईं। जांच–पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने हामी भर दी। फिर इंदौर के जुपिटर हॉस्पिटल में रवि का लीवर ट्रांसप्लांट कर दिया गया।

चार महीने से कर रहे सेवा

ट्रांसप्लांट के बाद के तीन–चार महीने बहुत ही जोखिमभरे होते हैं। पटेल सारा काम छोड़कर भाई की सेवा में जुटे रहे। इस दौरान उनका फील्ड में जाना भी कम हुआ और लोगों से संपर्क भी कम ही हो पाता था। अब उनके गांव के लोग ही कह रहे हैं कि जिस तरह लक्ष्मण ने अपने भाई राम के लिए कोशिश की, उसी तरह मनोज पटेल ने कोशिश की। भले ही यहां उनकी भूमिका राम की रही हो।

भाई को ही सबकुछ मानते हैं पटेल

मनोज पटेल के करीबी लोगों का कहना है कि वे भाई रवि पटेल को ही सबकुछ मानते हैं। वे कहते भी हैं कि रवि ही उनके लिए माता–पिता से लेकर सबकुछ है। देपालपुर में उन्हें रॉबिन हुड भी कहा जाता है। मुसीबतों से पार पाना उन्हें आता है। रवि की बीमारी वाली बात भले ही सार्वजनिक न हुई हो, लेकिन देपालपुर के लोगों को सब पता है और लोग पटेल के भाई प्रेम की दुहाई दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।