मध्यप्रदेश में 26 आईएएस के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, प्रतिभा पाल को सागर और एमपीपीएससी की सचिव राखी सहाय को उमरिया की जिम्मेदारी, धार से भोपाल पहुंचे प्रियंक मिश्र

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 26 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। इंदौर नगर निगम में निगमायुक्त रहीं प्रतिभा पाल को रीवा से ट्रांसफर कर सागर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव राखी सहाय को उमरिया का कलेक्टर बना दिया गया है।

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। वहीं धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा अब भोपाल के नए कलेक्टर होंगे। इसके साथ ही उनके पास आयुक्त सह-संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं उनमें सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मंडला, झाबुआ और बैतूल जिले शामिल हैं। इसके अलावा लोक शिक्षण आयुक्त और नर्मदापुरम संभाग के संभाग आयुक्त को भी बदल दिया गया है।

कई महिला अधिकारियों के तबादले

तबादला सूची में कई महिला अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। शीला दाहिमा को श्योपुर कलेक्टर और बिदिशा मुखर्जी को मैहर कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा, नेहा मीना को झाबुआ से स्थानांतरित कर सिवनी कलेक्टर बनाया गया है।  नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीना को हटा कर वित्त विभाग में अपर सचिव और सिवनी कलेक्टर शीतला पटले को लोक सेवा आयोग आयोग में सचिव बनाया गया है।

इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

-कृष्ण गोपाल तिवारी: आयुक्त नर्मदा पुरम संभाग से आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण।

-शिल्पी गुप्ता: आयुक्त लोक शिक्षण मध्य प्रदेश से सचिव गृह विभाग।

-अभिषेक सिंह: सचिव गृह विभाग से आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल तथा सचिव मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग।

-श्रीकांत बनोठ: आयुक्त-सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, भोपाल से आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग, नर्मदापुरम।

– कौशलेन्द्र विक्रम सिंह: कलेक्टर, जिला भोपाल से सचिव, मुख्यमंत्री तथा आयुक्त-सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)।

– रवीन्द्र कुमार चौधरी: कलेक्टर, जिला शिवपुरी से अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा जल संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार)।

-राजीव रंजन मीना: वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त तथा संचालक, बजट से कलेक्टर, जिला धार।

-धरणेन्द्र कुमार जैन: कलेक्टर, जिला उमरिया से अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, विमानन विभाग।

-प्रताप नारायण यादव: उप सचिव, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग से कलेक्टर, जिला दमोह।

-राहुल नामदेव धोटे: उप सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग से कलेक्टर, जिला मण्डला।

-डॉ. योगेश तुकाराम भरसट: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत, भोपाल से कलेक्टर, जिला झाबुआ।

-डॉ. सौरभ संजय सोनवणे: आयुक्त, नगर पालिक निगम, रीवा से कलेक्टर, जिला बैतूल।

-नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी: कलेक्टर, जिला बैतूल से कलेक्टर, जिला रीवा।

-सोनिया मीना: कलेक्टर, जिला नर्मदापुरम से अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, वित्त विभाग।

-सोमेश मिश्रा: कलेक्टर, जिला मण्डला से कलेक्टर, जिला नर्मदापुरम।

-संदीप जी.आर.: कलेक्टर, जिला सागर से वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त, मध्य प्रदेश, इन्दौर।

-शीतला पटले: कलेक्टर, जिला सिवनी से सचिव, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर।

-नेहा मीना: कलेक्टर, जिला झाबुआ से कलेक्टर, जिला सिवनी।

– रानी बाटड: कलेक्टर, जिला मैहर से उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सहकारिता विभाग।

– सुधीर कुमार कोचर: कलेक्टर, जिला दमोह से उप सचिव, मुख्यमंत्री तथा कार्यपालन संचालक, एप्को, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)।

– अर्पित वर्मा: कलेक्टर, जिला श्योपुर से कलेक्टर, जिला शिवपुरी।

– शीला दाहिमा: उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सहकारिता विभाग से कलेक्टर, जिला श्योपुर।

– विदिशा मुखर्जी: उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कलेक्टर, जिला मैहर।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।