0:00
0:00 left
कोलकाता डॉक्टर रेप केस;जहां दुष्कर्म और हत्या, वहां मरम्मत का काम, सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप
कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। जिस जगह महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या हुई उसके नजदीक ही मरम्मत कार्य चल रहा है। विपक्षी पार्टियों भाजपा और वामपंथी पार्टियों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मरम्मत कार्य के बहाने सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
सीपीआईएम से संबंद्ध डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने, जिस सेमिनार हॉल में डॉक्टर का शव मिला था, उसके नजदीक ही निर्माण कार्य शुरू होने पर छात्रों ने सवाल उठाए। छात्रों का कहना है कि प्राधिकरण असली गुनाहगारों को बचाने के लिए सबूतों से छेड़छाड़ कर रहा है और उन्हें तबाह करने की कोशिश कर रहा है। इसको लेकर छात्रों ने नाराजगी जाहिर की।
👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार




