👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- यूक्रेन युद्ध पर बड़ी प्रगति का दावा: जेलेंस्की–ट्रंप मुलाकात ‘शानदार’, शांति योजना पर 90% सहमति
- यूक्रेन युद्ध पर ‘रचनात्मक बातचीत’, लेकिन शांति की चाबी रूस के हाथ में: अमेरिका–यूक्रेन संयुक्त बयान
- यूक्रेन युद्ध पर रूस-अमेरिका समझौते के संकेत, लावरोफ बोले- ‘समझौते को तैयार’
0:00 left
यूक्रेन युद्ध पर बोले जयशंकर, कहा– भारत को अनुचित रूप से निशाना न बनाया जाए
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनन से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ में भारत को अनुचित रूप से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि चर्चा का केंद्र यूक्रेन युद्ध और उसके परिणाम रहे। उन्होंने दोहराया कि भारत ने हमेशा बातचीत और कूटनीति के माध्यम से समाधान की वकालत की है।
उनकी यह टिप्पणी व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के हालिया आरोपों के संदर्भ में आई है। नवारो ने कहा था कि नई दिल्ली, रियायती मूल्य पर रूसी कच्चा तेल खरीदकर मॉस्को की युद्ध मशीन को मदद पहुंचा रहा है।
नवारो ने यह भी दावा किया कि ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाया गया 50% टैरिफ सिर्फ अनुचित व्यापार नीति का परिणाम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य रूस को भारत से मिल रही वित्तीय जीवन रेखा को काटना भी है।



