👉 यह भी पढ़ें:
- Oman Gulf Attack: 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़का देश, Shashi Tharoor ने अमेरिका से पूछा- ‘क्या भारतीय अब आसान निशाना बन गए हैं?’
- राहुल गांधी को लेकर भिड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर, सोशल मीडिया पर चल रहे बयानों के तीर
- कॉकरोच जनता पार्टी’ के सोशल मीडिया अकाउंट हैक, संस्थापक अभिजीत दीपके ने जारी की चेतावनी
- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, कुछ ही दिनों में लाखों लोग जुड़े
- चुनावी दौरे के दौरान हंगामा: शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर से मारपीट
- केरल विधानसभा चुनाव में शशि थरूर भाजपा पर लगातार साध रहे निशाना, अब कहा-शून्य सीट वाली पार्टी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं
0:00 left
शशि थरूर और बंदर की दिलचस्प मुलाकात, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के साथ एक अनोखा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। थरूर ने बताया कि सुबह अखबार पढ़ते वक्त एक बंदर उनके पास आया, उनकी गोद में बैठा, केले खाए, उन्हें गले लगाया और उनकी छाती पर सिर रखकर सो गया।शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा, यह मेरे लिए असाधारण अनुभव था। बंदर ने मेरे प्रति पूरी तरह से भरोसा दिखाया। हालांकि मुझे थोड़ा डर था कि वह हमला कर सकता है, लेकिन शांत रहते हुए मैंने उसे स्वीकार किया, और यह अनुभव पूरी तरह से सौम्य और शांतिपूर्ण रहा।

थरूर ने इस अनुभव को वन्यजीवों के प्रति अपनी श्रद्धा और विश्वास से जोड़ा और कहा कि यह उनकी आस्था का सही प्रमाण था।थरूर द्वारा साझा की गई तस्वीरों में बंदर को उनकी गोद में बैठकर केले खाते और सोते हुए देखा जा सकता है। वहीं, थरूर अपनी सामान्य दिनचर्या के तहत अखबार पढ़ते नजर आ रहे हैं।



