👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- सयाजी होटल पर एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने कहा-लाइसेंस सस्पेंड, सील भी करेंगे
0:00 left
पकिस्तान पर भारत की कार्यवाही लगातार जारी ;फिर दिया झटका
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त और निर्णायक कदम उठाए हैं। सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के बाद अब भारत सरकार ने पाकिस्तान पर तीन और कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति की रक्षा करना है।
1. पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह रोक
भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध तीसरे देशों से होकर आने वाले पाकिस्तान-निर्मित सामान पर भी लागू होगा। वाणिज्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा पाकिस्तान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आने वाले सभी आयात पर अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के तहत लिया गया है। किसी भी छूट को केवल भारत सरकार की स्वीकृति पर ही लागू किया जा सकेगा।”
2. पाकिस्तानी जहाजों की एंट्री पर प्रतिबंध
भारत ने पाकिस्तान का झंडा लगे किसी भी जहाज को भारतीय बंदरगाहों पर रुकने की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही भारत का झंडा लगे जहाज भी पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नहीं रुकेंगे। हालांकि विशेष अपवादों में अंतिम निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया जाएगा।
3. डाक-पार्सल सेवा पर भी पूरी रोक
भारत ने पाकिस्तान से हवा या ज़मीन के रास्ते आने वाले सभी डाक और पार्सल सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि डाक-पार्सल का कोई आदान-प्रदान अब भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा।
इस सख्त कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने भी भारतीय जहाजों को अपने बंदरगाहों पर रुकने से रोक दिया है, लेकिन यह कदम उसकी बौखलाहट को ही दर्शाता है।



