हारिस अजमल फारूकी: आईएसआईएस इंडिया प्रमुख
32 साल के हारिस फारूकी को पहली नज़र में देखने पर कोई भी यह अनुमान नहीं लगा सकता कि वो दुनिया के सबसे खतरनाक चरमपंथी संगठन आईएसआईएस अर्थात इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के इंडिया प्रमुख हैं. पुलिस की जानकारी के मुताबिक, करीब 12 साल पहले देहरादून के डालनवाला से पढ़ाई करने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए निकले हारिस फारूकी उर्फ़ हारिस अजमल फारूकी फिर कभी लौटकर घर नहीं गया .
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन

करीब 20 साल पहले हारिस का परिवार देहरादून जाकर बसा था. उनके पिता अजमल फारूकी देहरादून में एक यूनानी हकीम हैं. हारिस फारूकी के तीन भाई और दो बहने हैं. लेकिन उसने पिछले 12 सालों में किसी से कोई संपर्क नहीं किया. उनके बाकी रिश्तेदार सिंगल मंडी में रहते हैं. दरअसल, असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को आईएसआईएस इंडिया के प्रमुख हारिस फारूकी उर्फ हारिस अजमल फारूकी को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने हारिस फारूकी के साथ उनके एक प्रमुख सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ़ रेहान को बांग्लादेश की सीमा से सटे धुबरी शहर से पकड़ा है. रेहान पानीपत के दीवाना के रहने वाला हैं. उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है और उनकी पत्नी एक बांग्लादेशी नागरिक हैं.



