एन्नोर थर्मल पावर स्टेशन हादसा: लोहे का ढांचा गिरने से 9 प्रवासी मजदूरों की मौत,
तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के मिंजूर इलाके में स्थित एन्नोर थर्मल पावर स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन स्थल पर स्टील की भारी आर्च (लोहे का ढांचा) गिरने से असम के 9 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- Delhi Metro Alert: 23 जुलाई को 16 मेट्रो स्टेशन बंद! राजीव चौक समेत इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, जानें पूरी लिस्ट
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
राहत कार्य और सरकारी समन्वय
- तमिलनाडु और असम सरकारें मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य सरकार तमिलनाडु प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि मृतकों के शव जल्द से जल्द असम लाए जा सकें।
- मृत मजदूरों में से चार करबी आंगलोंग जिले और पांच होजाई जिले से थे।
सीएम सरमा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों और शुभचिंतकों के साथ हैं।
हादसे का विवरण
- यह हादसा तब हुआ जब पावर प्लांट की साइट पर निर्माण का काम चल रहा था।
- मजदूर मचान पर चढ़कर काम कर रहे थे, तभी अचानक मचान ढह गया।
- करीब 30 फीट की ऊंचाई से मजदूर नीचे गिरे और जोरदार आवाज हुई।
- हादसे के बाद मजदूरों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पावर प्लांट के अधिकारियों को सूचना दी।



