आवारा कुत्तों के मामले की सुनवाई के दौरान बोला सुप्रीम कोर्ट-जो डरते हैं, उनको काटते हैं कुत्ते, पालतू कुत्ता भी ऐसा कर सकता है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आवारा कुत्तों के मामले में गुरुवार को भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कुत्ते अक्सर उन लोगों पर हमला करते हैं, जो उनसे डरते हैं। ऐसा पालतू कुत्ते भी कर सकते हैं।

जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन वी अंजारिया की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि कुत्ता हमेशा उन लोगों को पहचान जाता है, जो उससे डरते है। जब भी उसे किसी इंसान के लिए ऐसा महसूस होता है, तो वह उन पह हमला कर देता है। हम यह बात अपने निजी अनुभव से बता रहे हैं। इस दौरान डॉग लवर्स हां में सिर हिलाने लगे तो बेंच ने उनसे कहाअपना सिर मत हिलाओ। उन्होंने कहा कि अगर कुत्तों को लगता है कि आप उनसे डर रहे हो तो बहुत ज्यादा संभावना है कि वो तुम पर हमला करेगा। तुम्हारा पालतू कुत्ता भी ऐसा कर सकता है।

👉 यह भी पढ़ें:

कोर्ट ने उस बात पर यह टिप्पणी की जिसमें एक वकील ने कहा कि एक बार कुत्ते ने काट लिया हो तो उसको बाहर नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि आरडब्ल्यूए हेल्पलाइन पर डॉग बाइट की 20 हजार शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि पालतू और आवार कुत्ते में अतंर समझने की जरूरत है। आवारा कुत्ते को पालतू बनाया जा सकता है, लेकिन उन लोगों के लिए यह परेशानी की बात है,जो डॉग लवर हैं।

कुत्ते हटाने से चूहों की आबादी बढ़ेगी

सुनवाई के दौरान एनिमल वेलफेयर की तरफ से दलील दे रहे एडवोकेट सीयू सिंह ने कुत्तों को हटाने या शेल्टर होम भेजने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कुत्ते हटाने से चूहों की आबादी बढ़ेगी। उनकी इस दलील पर न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या इसका आपस में कोई संबंध है? हमें बिल्लियों को बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि वे चूहों की दुश्मन हैं। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमने गली के हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया है। उनके साथ नियमानुसार व्यवहार किया जाना चाहिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जेपी नड्डा का बयान: क्या पीएम मोदी को मिलेगा भारत रत्न? पढ़ें पूरी खबर

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को भारत रत्न मिलने को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। भाजपा में इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है।

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत का कड़ा विरोध, पाक हाई कमीशन तलब

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया और पाक हाई कमीशन को तलब किया। यह घटना उत्तरी अरब सागर में हुई।

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, कई घायल

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, जिससे कई घायल हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

असदुद्दीन ओवैसी ने BJP MLA रामेश्वर शर्मा को स्टेज से दी खुली चुनौती

असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को स्टेज से खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो काजी कैंप पर मिसाइल गिराएं।

BJP सांसद ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को कहा ‘सर्कस शो’, कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने कहा 'सर्कस शो', कांग्रेस विधायक ने पलटवार किया। मध्य प्रदेश की सियासत में बढ़ा तनाव।

MP Weather Update: 19 सितंबर के बाद मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 19 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है। बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में बदलाव होगा।

इंदौर में 30 हजार लोगों को मिलेगा जमीन का पट्टा, 17 सितंबर को नितिन नवीन करेंगे शुरुआत

इंदौर में 30 हजार लोगों को जमीन का पट्टा मिलने जा रहा है। 17 सितंबर को नितिन नवीन इस योजना की शुरुआत करेंगे। इससे नागरिकों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर अनिवार्य, भूजल संरक्षण पर जोर

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।

इंडिगो की अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तारीख हुई तय, लखनऊ के होटल में होगी रस्में

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा तेज़ है।