केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तमाशा करने का आरोप लगाया। उन्होंने अदाणी मामले को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी की आलोचना की।

राहुल गांधी पर तंज

रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी करते हुए लिखा, राहुल गांधी को तमाशा करने और प्रधानमंत्री को गाली देने में आनंद आता है। मगर, अन्य सांसदों की भी अपने मतदाताओं के प्रति जिम्मेदारी है। राहुल गांधी बस तमाशा करते हैं और फिर अपनी छुट्टियों का आनंद लेने विदेश चले जाते हैं।
रिजिजू ने राहुल गांधी के संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी साझा किया और दावा किया कि कांग्रेस नेता को लोगों की समस्याओं की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास “खोने के लिए कुछ भी नहीं है,” इसलिए वह जनता के दर्द और समस्याओं को समझ नहीं सकते।

विपक्षी दलों की भागीदारी पर सवाल

रिजिजू ने यह भी कहा कि संसद में समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस , और कुछ कांग्रेस सांसद संसद की बहस और चर्चा में भाग लेना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले जैसे नेताओं की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया।

गौरतलब है कि इससे पहले, 6 दिसंबर को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेना चाहिए और अदाणी मामले की जांच से डरना नहीं चाहिए।

बता दें, संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ, लेकिन अदाणी मामले और अन्य मुद्दों पर विरोध-प्रदर्शन के चलते कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।