0:00
0:00 left
भीम यूपीआई से करें लेन-देन ,पाएं प्रोत्साहन राशि
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कम मूल्य वाले भीम यूपीआई लेन-देन को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
छोटे व्यापारियों को मिलेगा लाभ
इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे व्यापारियों को लाभ पहुंचाना है। योजना के अंतर्गत दो हजार रुपये तक के लेनदेन पर 0.15% की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
भुगतान की प्रक्रिया
-
हर तिमाही पर बैंक स्वीकृत दावा राशि का 80% बिना किसी शर्त के वितरित करेंगे।
-
शेष 20% राशि का भुगतान कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद किया जाएगा।
सरकार ने यह फैसला छोटे व्यापारियों को यूपीआई के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया है, जिससे डिजिटल लेन-देन को और बढ़ावा मिलेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी
- सुप्रीम कोर्ट ने ₹2000 से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज पर रोक लगाने से किया इनकार
- इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज, नो UPI डे मनाने की तैयारी
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- Jammu Kashmir Security Alert: क्या राजनीति के जरिए नई साजिश रच रहा है ISI? सुरक्षा एजेंसियों के खुलासे से बढ़ी चिंता
- UPI ने रचा इतिहास: एक दिन में 70 करोड़ से अधिक लेनदेन का नया रिकॉर्ड



