साधना सक्सेना नायर बनीं आर्मी की मेडिकल सेवा की डायरेक्टर जनरल
लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर को आर्मी की मेडिकल सेवा का नया महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है.वो आर्मी की मेडिकल सेवा के डायरेक्टर जनरल का पद संभालने वाली पहली महिला हैं.
साधना सक्सेना नायर को सेना की मेडिकल सेवा का नया डायरेक्टर जनरल बनाए जाने की जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने दी है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर को आर्मी की मेडिकल सेवा का नया डायरेक्टर जनरल बनाया गया है.
इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा को असम राइफल्स का नया डीजी बनाया गया है. इसके बारे में भी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने ट्वीट कर जानकारी दी है.
कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।
गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।