0:00
0:00 left
सड़क हादसों पर गडकरी का बड़ा बयान: इंजीनियरों को ठहराया जिम्मेदार
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए इसके लिए इंजीनियरों को दोषी ठहराया।उन्होंने कहा, भारत में सड़क हादसे एक बड़ी समस्या बन चुके हैं। हर साल 4.8 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 1.8 लाख लोगों की जान चली जाती है – यह दुनिया में सबसे ज्यादा हो सकता है।
गडकरी के मुताबिक, इन दुर्घटनाओं में मारे जाने वालों में 66.4% लोग 18 से 45 साल की उम्र के होते हैं, जिससे देश की जीडीपी को 3% तक का नुकसान होता है।
मंत्री ने सीधे तौर पर सिविल इंजीनियरों पर उंगली उठाते हुए कहा, “मैं सभी को दोषी नहीं ठहराता, लेकिन 10 साल के अनुभव के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सबसे बड़ी गलती उन्हीं की है, जो डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करते हैं, जिसमें हजारों गलतियां होती हैं।
गडकरी के इस बयान के बाद सड़क निर्माण और इंजीनियरिंग की गुणवत्ता को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान — “जल्दबाजी में नहीं होगा समझौता, मैं खराब डील नहीं करता”
- ईरान और हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग अभी जारी रहेगी: इजराइली सेना का बड़ा बयान
- ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की अपील: फ्रांस के राष्ट्रपति का बड़ा बयान
- अमेरिका–ईरान युद्ध पर बड़ा बयान: डोनाल्ड ट्रंप बोले, अब ज़्यादा दिन नहीं चलेगी लड़ाई
- ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान — जितनी जरूरत होगी, उतना चलेगा संघर्ष
- पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर ट्रंप का बड़ा बयान: जरूरत पड़ी तो करूंगा हस्तक्षेप, पाकिस्तान शानदार काम कर रहा है”



