0:00
0:00 left
लद्दाख में पांच नए जिले बनेंगे;अमित शाह ने की घोषणा
केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाए जाने की घोषणा की है.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.उन्होंने लिखा, विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाते हुए, गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का फैसला लिया है. नए ज़िलों के नाम- ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग हैं. शासन को मजबूत कर लोगों को मिलने वाले लाभ को उनके दरवाज़े तक लाया जाएगा.
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए बडे़ स्तर पर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक्स पोस्ट को रीट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण एक बेहतर प्रशासन और समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम है.
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- New Medicine Rules 2026: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये सिरप! सरकार के नए नियम से मेडिकल स्टोर्स में बड़ा बदलाव
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- Iran-US Peace Deal: Switzerland Summit में बड़ा फैसला! Hormuz Strait, Nuclear Deal और Lebanon Ceasefire पर बनी नई कमेटी, क्या टल जाएगा Middle East War?
- US-Iran Deal के बाद नया बवाल! Hormuz Strait पर ईरान वसूलेगा फीस? क्या फिर बढ़ेगा Middle East Tension और Oil Crisis?
- NEET 2026 Re-Exam से पहले Telegram Ban! क्या पेपर लीक पर लगेगी लगाम या बढ़ेगा नया सियासी घमासान?



