0:00
0:00 left
अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश;भाजपा पर AAP का आरोप
आप सांसद स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले के बाद दिल्ली में सियासी वार छिड़ी है। इस बीच, नया मामला सामने आया है। दिल्ली मेट्रो में अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी लिखी है। मेट्रो के अंदर, मेट्रो स्टेशन समेत कई जगह केजरीवाल को मारने की धमकी लिखी हैं। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी एक्स हैंडल से पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीएमओ, भाजपा और नरेंद्र मोदी के इशारे पर राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर धमकी लिखी गई है।
अरविंद केजरीवाल को कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे। इसको लेकर आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला है। आतिशी का कहना है केजरीवाल पर हमला कराने की साजिश की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवा को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। आतिशी ने कुछ फोटो कॉपी भी मीडिया को दिखाई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Instagram अकाउंट बंद होने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-पीएम मोदी के आगे झुका मेटा
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में बनी एसाईटी को अरविंद केजरीवाल ने ठहराया गैर कानूनी, कहा-बिना एफआईआर कैसे बनी?
- Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?



