0:00
0:00 left
राहुल गांधी के ईडी वाले दावे पर हमलावर बीजेपी के नेता
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर दावा किया है कि उन्हें सूत्रों से मालूम चला है कि ईडी छापेमारी की तैयारी कर रही है.इस दावे को लेकर बीजेपी के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, मैं समझता हूं ये देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी संवैधानिक पद पर नेता प्रतिपक्ष हैं, सदन के अंदर तो झूठ बोलते ही हैं लेकिन सदन के बाहर भी भ्रम फैलाने का काम करते हैं.”उन्होंने कहा- मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वो बताएं कि कौन से अधिकारी ने उन्हें फोन किया है.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, ”कहते हैं न कि चोर की दाढ़ी में तिनका, तो वही भय राहुल गांधी को सता रहा है.उन्होंने कहा कि ईडी अपना काम करती है लेकिन वो भयभीत क्यों हैं, ईडी का काम है रेड करना वो रेड मारेगी, इसमें डर की कोई बात नहीं है.बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा- वे आजकल बेचैन हैं. उन्होंने इतना झूठ बोला है, इतनी अफवाहें फैलाई है इसलिए वे बेचैन हैं.उन्होंने कहा, वे 3-4 दिन तक वे वायनाड नहीं पहुंच पाए, अब जब वे वहां पहुंचे हैं तो उन्हें बेचैनी होना स्वाभाविक है. बेचैनी के कारण उन्हें रात को नींद नहीं आती है. इसलिए जो मन आता है वह ट्वीट करते हैं. उनकी बातों को जनता गंभीरता से नहीं लेती है.
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’



