ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के पसीने छुड़ाने वाले ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप रवाना, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Date:

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनका निर्माण लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में हुआ है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ अब सिर्फ़ तहज़ीब नहीं, टेक्नोलॉजी का शहर बन गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस ने अपनी ताकत दिखा दी है।ऑपरेशन सिंदूर ने अब यह साबित कर दिया है कि हमारे लिए जीत अब आदत बन गई है। पकिस्तान की एकएक इंच अब हमारे ब्रह्मोस मिसाइल से दूर नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया है कि अगर भारत पाकिस्तान की जन्म दे सकता है तो उसको अब मैं आगे नहीं कहूंगा आगे आप सभी समझ जाइए। रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश को पहले केवल पिछड़ेपन और गुंडाराज के लिए जाना जाता था उसको आज तरक्की के लिए जाना जाता है, यह सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है।

ऑपरेशन सिंदूर में लगाए थे सटीक निशाने

उल्लेखनीय है कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल बनाने का काम लखनऊ यूनिट में मई में शुरू होने के पांच महीने में ही इस यूनिट ने ब्रह्मोस मिसाइल का पहला बैच तैयार कर लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की स्वदेशी ब्रह्मोस पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को चौंकाते हुए बड़े सटीक निशाने लगाए थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।