👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत; पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है.पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन से गहरा सदमा लगा है. भारत-ईरान के संबंध मज़बूत होने में इब्राहिम रईसी का अहम योगदान रहा और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. इस मुश्किल वक़्त में भारत ईरान के साथ है.

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहयान की मौत से सदमा पहुंचा है.जनवरी 2024 में मेरी उनसे मुलाक़ात हुई थी. मुश्किल घड़ी में हम ईरान के लोगों के साथ हैं.रविवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहयान की मौत हो गई.



