माधबी बुच की सफाई ; हिंडनबर्ग ने फिर उठाए सवाल;आरोप सफाई का दौर जारी
माधबी बुच और उनके पति के बयान के बाद हिंडनबर्ग ने सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं.हिंडनबर्ग ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दस्तावेज़ों के साथ एक पोस्ट करते हुए कुछ दावे भी किए.
हिंडनबर्ग ने बुच के बयान वाले एएनआई के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, हमारी रिपोर्ट पर सेबी चेयरपर्सन माधबी बुच की प्रतिक्रिया में कई ज़रूरी बातें स्वीकार की गई हैं. और कई नए महत्वपूर्ण सवाल भी खडे़ हुए हैं.
हिंडनबर्ग ने कहा कि माधबी बुच के जवाब से पुष्टि होती है कि उनका बरमूडा/मॉरीशस के फ़ंड में निवेश था. जिसका पैसा विनोद अदानी ने इस्तेमाल किया. उन्होंने पुष्टि की है कि ये फ़ंड उनके पति के बचपन के दोस्त चलाते थे, जो तब अदानी के डायरेक्टर थे.इसके अलावा हिंडनबर्ग ने और भी कई सवाल उठाए हैं.
सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।